ताऊ देवीलाल ने जन-जन की समस्या का किया समाधान : सतीश नांदल
जागरण संवाददाता, रोहतक : इंडियन नेशनल लोकदल की जनसभा रामगोपाल कालोनी में आयोजित हुई। ज
जागरण संवाददाता, रोहतक : इंडियन नेशनल लोकदल की जनसभा रामगोपाल कालोनी में आयोजित हुई। जनसभा के मुख्य अतिथि इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल और अध्यक्ष राजेश सैनी थे। जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि 25 सितंबर को होने वाली रैली में गोहाना में रोहतक के कार्यकर्ता सबसे आगे वाली कतार में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के उत्थान से लेकर विकास तक और जन-जन की समस्या का समाधान को अगर किसी ने किया है तो वे थे ताऊ देवीलाल। चाहे वो बुढ़ापा पेंशन हो, किसानों के बिल माफ, किसानों के ऋण माफ ये सभी चौधरी देवी लाल ने लागू किए। हरियाणा का प्रत्येक नागरिक उन्हें मान व सम्मान देता है। ऐसी महान विभूति के लिए हम सभी उनका जन्मदिवस मनाने गोहाना पहुंचेंगे। हलका अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। वह यह बताए कि तहसीलों में स्टांप ड्यूटी 200 गुणा से 400 गुणा बढ़ाने का क्या औचित्य है? बिजली के रेट कम करने का ढकोसला भाजपा करती है। युवा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने कहा कि रैली स्थल पर 5000 युवा साथी वालियेंटर के तौर पर ड्यूटी देंगे व अनुशासन बनाए रखेंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला जिलाध्यक्ष उमेश देवी, महिला हलका अध्यक्ष सरोज यादव, मंजीत मलिक, कृष्ण गुलिया, विजय नांदल, ¨चटू शर्मा, हवा ¨सह, प्रदीप दांगी, महा¨सह, सोनू नरवाल, राजीव मलिक आदि उपस्थित थे।