अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती, 60 लोगों का किया सामान जब्त
नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को सख्ती दिखाई। निगम प्रशासन की टीम ने पांच प्रमुख बाजारों में पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। निगम प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। करीब 60 दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। अब सामान तभी वापस होगा जब तय जुर्माने की रकम जमा होगी। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगली बार अतिक्रमण मिलने पर 10 गुना जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं निगम प्रशासन ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायतें दी हैं।
जागरण संवाददाता, रोहतक
नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को सख्ती दिखाई। निगम प्रशासन की टीम ने पांच प्रमुख बाजारों में पहुंचकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। निगम प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। करीब 60 दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। अब सामान तभी वापस होगा जब तय जुर्माने की रकम जमा होगी। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगली बार अतिक्रमण मिलने पर 10 गुना जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, निगम प्रशासन ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के लिए सख्त हिदायतें दी हैं।
नगर निगम के एलओ(भूमि अधिकारी) सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में पांच टीमों ने रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी, किला रोड, गोहाना अड्डा, झज्जर रोड आदि बाजारों में कार्रवाई की। निगम प्रशासन की टीम ने क्रेट, पत्थर, छतरियों से लेकर कुछ स्थानों पर सब्जियों के बोरे जब्त किए। फर्नीचर, कुर्सियां व अन्य सामान भी जब्त किया गया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन बाजारों में मुनादी कराई गई थी। यह भी अनुरोध किया गया था कि बाजारों में बेहतर व्यवस्थाएं तय करने के लिए सहयोग दें। अतिक्रमण न करें। फिर भी दुकानदार, रेहड़ी संचालक और फड़ी वाले माने नहीं।
दुकानों के आगे 15 फीट तक अतिक्रमण मिला
बाजारों में निगम की टीम पहुंची तो बाजारों में जबरदस्त भीड़ मिली। गोहाना रोड स्थित एक प्रसिद्ध मिल्क प्रोडक्ट बिक्री से जुड़े दुकानदार का अतिक्रमण मिला। निगम प्रशासन ने संबंधित दुकान संचालक को समझाया, लेकिन वह माना नहीं। निगम प्रशासन की टीम अन्य बाजारों में पहुंची तो वहां 10 से 15 फीट आगे तक अतिक्रमण मिला। इसलिए तत्काल ही निगम प्रशासन ने सामान जब्त किया। निगम प्रशासन की टीम ने करीब 100 लोगों को मौखिक तौर से भी चेतावनी दी है।
जागरण ने बाजारों के हालातों का किया था खुलासा
जागरण ने बाजारों में भीड़ और अतिक्रमण के हालातों का खुलासा किया था। मंगलवार के अंक में दैनिक जागरण ने बाजारों में बेकाबू भीड़ के हालातों को लेकर समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि सोमवार को शहर के प्रमुख बाजार किला रोड, रेलवे रोड और शौरी क्लॉथ मार्केट की मुख्य सड़कें सुबह सात बजे खाली थीं, जबकि दोपहर को भीड़ और जाम से हालात खराब थे। जागरण ने मामला प्रकाशित किया तो निगम प्रशासन की टीम ने भी सख्ती दिखाई।