रोहतक में प्रदेश स्तरीय खेल मुकाबले 13 से
रोहतक में 13 नवंबर से प्रदेश स्तरीय कुश्ती व हॉकी के खेल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से इन मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सीनियर वर्ग में कुश्ती व हॉकी के मुकाबले कराए जाएंगे। कोचों की मानें तो यह खेल मुकाबले 13 से 15 नवंबर तक होंगे। खेलों में महिला व पुरुष वर्ग के अलग अलग मुकाबले होंगे।
रोहतक : रोहतक में 13 नवंबर से प्रदेश स्तरीय कुश्ती व हॉकी के खेल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से इन मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सीनियर वर्ग में कुश्ती व हॉकी के मुकाबले कराए जाएंगे। कोचों की मानें तो यह खेल मुकाबले 13 से 15 नवंबर तक होंगे। खेलों में महिला व पुरुष वर्ग के अलग अलग मुकाबले होंगे। खेलों को लेकर पहलवानों व हॉकी खिलाड़ियों में उत्साह बना हुआ है। बता दें कि इन खेलों का आयोजन अक्टूबर में होना था लेकिन अचानक रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते विभाग की ओर से इनको स्थगित कर दिया गया था। जिनकी नई तिथि की जानकारी हाल ही में जारी की गई है। रोहतक के खिलाड़ियों से इन खेलों में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।