सात ने दी कोरोना को मात, दो नए संक्रमित, एक्टिव केस महज 41
जिले में कोरोना संक्रमण के अब महज 41 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें भी सिर्फ 23 की ही स्थिति गंभीर है। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जागरण संवाददाता, रोहतक :
जिले में कोरोना संक्रमण के अब महज 41 एक्टिव केस रह गए हैं। इनमें भी सिर्फ 23 की ही स्थिति गंभीर है। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 18 संक्रमित घर में उपचाराधीन हैं। शनिवार को सात संक्रमित स्वस्थ हुए। जबकि, दो नए केस मिले हैं। एक संक्रमित की मौत हुई है। अभी तक 547 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.71 फीसद पहुंच गया है। पाजिटिविटी रेट घटकर 5.60 फीसद रह गया है।
पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में अब महज 15 संक्रमित ही भर्ती हैं। इनमें पांच की स्थिति सामान्य बनी हुई है। 10 मरीज आइसीयू में हैं। दूसरी ओर अभी तक 300944 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। शनिवार को 3828 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 2626 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 1202 ने दूसरी डोज लगवाई। रविवार को 111 कोरोना आशंकितों की जांच रिपोर्ट आएगी। सिविल सर्जन डा. अनिल बिरला ने बताया कि रविवार से जिले में सैंपलिग की संख्या बढ़ाई जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिग, वैक्सीनेशन से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। भीड़भाड़ से बचने व मास्क लगाने की अपील डा. बिरला ने की है। ब्लैक फंगस से एक की मौत
पीजीआइ में ब्लैक फंगस के 73 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। अस्पताल के जनसंपर्क विभाग के कार्यकारी इंचार्ज डा. गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस के 198 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को 10 मरीजों के आपरेशन किए गए। जिले के अन्य अस्पतालों में 88 ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार इंजेक्शन मिल रहे हैं। जोकि, समय-समय पर मरीजों को लगाए जा रहे हैं।