Move to Jagran APP

शू¨टग रेंज में तीन कैडेट्स का हुआ राज्य स्तरीय कैंप के लिए चयन

जागरण संवाददाता, रोहतक : सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी जूनियर ¨वग का वार्षिक प्रशिक्

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:25 PM (IST)
शू¨टग रेंज में तीन कैडेट्स का हुआ राज्य स्तरीय कैंप के लिए चयन
शू¨टग रेंज में तीन कैडेट्स का हुआ राज्य स्तरीय कैंप के लिए चयन

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी जूनियर ¨वग का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप 12 से 21 जून तक केंद्रीय विद्यालय रोहतक में संपन्न हो गया। कैंप से वापस लौट कर आई कैडेट्स में देश के प्रति सेवा करने का जज्बा व जोश भरा हुआ था। कैंप के दौरान अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में स्कूल की कैडेट्स ने क्रमश: क्विज व ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया और एनसीसी परेड, डांस व गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। शू¨टग रेंज में स्कूल की तीन कैडेट्स का चयन राज्य स्तरीय कैंप के लिए हो गया। स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता अरोड़ा ने कैडेट्स की केयर टेकर के तौर पर अध्यापिका प्रियंका व प्रीति को सहायक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया। 10 दिनों तक चले कैंप में कैडेट्स की जिम्मेदारी स्कूल की अन्य अध्यापिकाओं को भी दी गई। दिन व रात की शिफ्ट में बारी-बारी में क्रमश: सुमन तंवर, सुदेश, पूनम, सोनिया, कविता, मंजू व सुमन सैनी ने सभी कैडेट्स की देखभाल व जिम्मेदारी के साथ कैंप में कैडेट्स का हौसला भी बढ़ाया।

संस्था के पीआरओ श्याम कटारिया ने बताया कि सैनी कन्या स्कूल की एनसीसी जूनियर ¨वग में 25 कैडेट्स ने कैंप में भाग लिया। 10 दिन के बाद लौट के आई इन कैडेट्स में सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का जोश व उत्साह देखने को मिला। कैडेट्स ने कैंप में हुई प्रतियोगिताओं में ट्रॉफी जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान धर्म¨सह दहिया ने सभी कैडेट्स को बधाई दी और जीवन में देश की सेवा करने के उनके सपने को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के सचिव जगदीश कुमार सैनी ने कहा कि सैनी संस्था द्वारा संचालित सभी स्कूलों का इतिहास रहा है कि सभी छात्र-छात्राओं का हर क्षेत्र में अग्रणीय योगदान रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.