रात गांव इस्माइला के घर में घुसा युवक, बाइक छोड़ फरार
संवाद सहयोगी, सांपला : गांव इस्माइला के मकान में बुधवार रात एक युवक घर में घुस गया। घर के
संवाद सहयोगी, सांपला : गांव इस्माइला के मकान में बुधवार रात एक युवक घर में घुस गया। घर के अंदर सो रही महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने शोर मचा दिया। युवक घर के बाहर बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति ने रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर जानकारी दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने परिवार सहित मकान में सो रहा था। रात एक युवक दीवार फांद घर में घुस गया और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर युवक अपनी बाइक गली में छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है।