राज्य स्तरीय खेलों में रोहतक के मास्टर एथलीटों ने जीते पदक
हरियाणा राज्य मास्टर एथलीट प्रतियोगिता पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में रोहतक के मास्टर खिलाड़ी छाए रहे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:41 AM (IST)
रोहतक : हरियाणा राज्य मास्टर एथलीट प्रतियोगिता पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में रोहतक के मास्टर खिलाड़ी छाए रहे। प्रतियोगिताओं में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रोहतक के रणबीर मलिक ने उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता और पांच किलोमीटर पैदल चाल में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में नरेश वशिष्ठ ने लंबी कूद व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसी आयु वर्ग में रोहतास सिंह ने पांच किलोमीटर पैदल चाल व 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में कांस्य जबकि 110 मीटर बाधा दौड़ मुकाबले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें