रोहतक में सेवानिवृत कर्मियों ने दिया पीटीआइ शिक्षकों को समर्थन
बहाली की मांग कर रहे रोहतक के बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों के आंदोलन को रविवार को बल मिला। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है।
जासं, रोहतक : बहाली की मांग कर रहे रोहतक के बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों के आंदोलन को रविवार को बल मिला। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने उनके आंदोलन को समर्थन दिया है। पीटीआइ संघर्ष समिति के जिला प्रधान रमेश और संदीप किशनपुरिया के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर 77 वें दिन भी धरना जारी रहा। क्रमिक अनशन पर रविवार को दीपक, अशोक, सुमन और रजनी को भूपेश और गीता ने फूलमालाएं पहना कर बैठाया। रविवार के धरने की अध्यक्षता जगरोशन और भूपेश ने की। धरने की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। धरने पर पहुंचे प्रेम सिंह सैनी रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने समर्थन दिया। धरने पर जयकुवार दहिया, जयकिशन दलाल, सुरेंद्र अरोड़ा के अलावा सभी पीटीआइ मौजूद रहे।