रोहतक में बर्खास्त पीटीआइ ने जारी रखा अनशन
जिला रोहतक के सभी बर्खास्त पीटीआइ ने शुक्रवार को 96वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। अनशन के दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की।
रोहतक : जिला रोहतक के सभी बर्खास्त पीटीआइ ने शुक्रवार को 96वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। अनशन के दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान रमेश और संदीप किशनपुरिया के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और रहा है। वहीं क्रमिक अनशन भी किया जा रहा है। शुक्रवार को दीपक मलिक, संजय, राजकुमार और वीरेंद्र करौंथा को प्रदीप सिंहपुरा ने अनशन पर बैठाया। धरने की अध्यक्षता संदीप किशनपुरिया ने की जबकि मंच संचालन सुरेंद्र ने किया। धरने पर राकेश धनखड़ यमुनानगर जिला प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिरकत की। जोगेंद्र करौंथा प्रधान सर्व कर्मचारी संघ वन विभाग ने कहा कि सरकार पीटीआइ शिक्षकों को बहाल करे। प्रेम सिंह घिलोडिया जिला सचिव सर्व कर्मचारी संघ ने सभी कर्मचारियों से इस मुद्दे पर एकजुट रहने का आह्वान किया। धरने पर भगत सिंह अनाज मंडी रोहतक, जय कंवार दहिया डिपो प्रधान हरियाणा रोडवेज के अलावा जिले के सभी बर्खास्त पीटीआइ व डीपी मौजूद रहे।