महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से त्रस्त है जनता : दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा राज में किसानों को अनेक परेशानियां हो रही हैं। प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा राज में किसान की हालत आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाली हो गई है। सरकार महंगाई का पोषण और किसान का शोषण कर रही है। डीजल, पेट्रोल, खाद, घरेलु रसोई गैस आदि के बढ़ते दाम रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। आना-जाना, खाना-रहना भी दुश्वार हो गया है। युवा रो•ागार मांग रहे तो बीजेपी सरकार महंगाई का वार कर रही है। आज भी सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए। आर्थिक मंदी, बेरो•ागारी और लगातार घटती कमाई के चलते लोगों को अब गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वे मंगलवार को कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद मदीना टोल पर आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में किसान में बहुत बड़ी अग्निपरीक्षा दी है। सैंकड़ों जाने गंवाने व अपमानजनक बोल सहने के बावजूद किसान एक इंच भी संयम, शांति, अनुशासित संघर्ष के रास्ते से भटके नहीं। लेकिन, सरकार इतने उदार अन्नदाता से ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है? उन्होंने हरियाणा में किसानों द्वारा लगातार खेतों में खड़ी फसल नष्ट करने की खबरों पर सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत से अन्न उपजाकर देश के आम गरीब का पेट भरते हैं। देश के नागरिकों की खातिर किसान अपनी फसल नष्ट करने जैसा कदम न उठाएं। क्योंकि, 225 से ज्यादा किसानों की कुर्बानियों के बावजूद जिस बेदर्द सरकार की इंसानियत नहीं जागी, उसे फसल नष्ट होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। किसान अपने हक के इस संघर्ष को संयम और हौसले से जरुर जीतेंगे। अखिरकार इस संवेदनहीन सरकार को झुकना ही होगा। उन्होंने सरकार को हर मोर्चे पर बुरी तरह से फेल करार देते हुए कहा कि रोज महंगाई बढ़ाकर सरकार ने जनता का तेल निकाल दिया है। सत्ता के घमंड में डूबी सरकार आम लोगों का दर्द सुनना तक नहीं चाहती। सत्ता में बैठे नेता, मंत्री अनाप-शनाप बयान देकर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।