रामगोपाल कालोनी में दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोगों में आक्रोश
रामगोपाल कालोनी में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में आक्रोश है। अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : रामगोपाल कालोनी में दूषित पानी की आपूर्ति से लोगों में आक्रोश है। कालोनीवासियों का कहना है कि अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कालोनीवासियों का कहना है कि गली संख्या दस में तमाम घरों में पीने के दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी मटमैले रंग का है और दुर्गंध भी आती है। पानी का प्रेशर भी कम है।
कालोनीवासी कविता शर्मा, सरोज देवी, राकेश गुलिया, सीमा, अनिल आर्या, निर्मला देवी, राजेंद्र आदि का कहना है कि दूषित सप्लाई से त्वचा रोग होने का भय है। लोगों को बाहर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। कालोनीवासियों ने कहा कि दूषित पेयजल आपूर्ति होने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यहां बीमारियां फैल सकती हैं।
उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता का कहना है कि समस्या का पता लगाकर उसका समाधान करा दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न रहे।