Move to Jagran APP

हिसार छोड़ हरियाणा सेना क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे की नहीं मिली मंजूरी, खड़ी हुई यह परेशानी

हरियाणा में प्रॉपर्टी टैक्‍स के लिए ड्राेन से सर्वे में दिक्‍कत आ गई है। हिसार को छाेड़कर हरियाणा में सैन्‍य क्षेत्रों के ड्रोन से सर्वे की अनुमति नहीं मिली है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 11:17 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 11:26 AM (IST)
हिसार छोड़ हरियाणा सेना क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे की नहीं मिली मंजूरी, खड़ी हुई यह परेशानी
हिसार छोड़ हरियाणा सेना क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे की नहीं मिली मंजूरी, खड़ी हुई यह परेशानी

रोहतक, [अरुण शर्मा]। हरियाणा में ड्राेन से प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे का कार्य कई शहरों में रफ्तार नहीं पकड़ सका है। सर्वे से जुड़ी टीमों को तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। पूरा प्रकरण फिलहाल सरकार तक पहुंच गया है। रोहतक में कुछ स्थानों पर सर्वे से जुड़ी टीमों के साथ अभद्रता के बाद पुलिस की मदद मांगी गई है। वहीं, हिसार को छोड़कर सैन्‍य क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे की अनुमति नहीं मिल सकी है।

loksabha election banner

लोगों का सहयोग न मिलने से पिछड़ा प्रॉपर्टी सर्वे का काम, जयपुर की एक निजी कंपनी कर रही है सर्वे

जयपुर की निजी कंपनी याशी कंसल्टेंसी कंपनी प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे का कार्य कर रही है। कंपनी के एमडी संजय गुप्ता का दावा है कि सभी दस नगर निगम क्षेत्रों के साथ ही 80 कस्बों में सर्वे का कार्य होना था। अभी तक 36 कस्बों में सर्वे का कार्य पूरा हो सका है। पंचकूला, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा आदि के सैन्‍य क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे के लिए अनुमति नहीं मिल सकी है।

हिसार के सैन्‍य क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही अनुमति मिली है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में भी इस प्रकरण पर मंथन हुआ है। कंपनी को टीमें बढ़ाने को कहा गया है। वहीं, एजेंसी ने दावा किया है कि अभी तक 700 से अधिक टीमें लगी हैं। 30 अगस्त तक 50 शहरों में सर्वे का कार्य पूरा करा लिया जाएगा। टीमें भी 1200-1300 तक लगाई जाएंगी।

'' रोहतक के आउटर क्षेत्रों में जनता का प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे में सहयोग नहीं मिल रहा है। कुछ स्थानों पर टीमों के साथ अभद्रता की गई। इसलिए पुलिस का सहयोग मांगा गया है।

                                                                        - जगदीश चंद्र, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम।

--

'' सेना वाले क्षेत्रों में ड्रोन से सर्वे कराने के लिए सिर्फ हिसार में अनुमति मिली है। चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे को लेकर बैठक हुई। हमने अपना पक्ष रखते हुए कह दिया है कि लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा। सर्वे करने वाली टीमों को तमाम अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।

                                                                   - संजय गुप्ता, एमडी, याशी कंसल्टेंसी कंपनी, जयपुर।

यह भी पढ़ें:  कुदरत ने की नाइंसाफी और किस्‍मत ने दिया हर कदम पर धाेखा, ...लेकिन ऐमी ने नहीं मानी हार

रोहतक जिले की यह है स्थिति

 शहर :          पहले थीं कुल प्रॉपर्टी       दर्ज प्रॉपर्टी डिमांड          कंप्लीट फॉर्म

रोहतक :        173290                          179668                   69124

कलानौर :      9188                               9170                      9324

महम :          10200                             9451                     10223

  सांपला :     12549                             12050                    9048

--

यह भी पढ़ें: दो बच्‍चे की मां को हुआ युवक से प्‍यार, लोगों ने दी सरेआम दी ऐसी सजा, वीडियो वायरल

शहरों और कस्बों की यह है स्थिति

शहर :         पहले थीं कुल प्रॉपर्टी        दर्ज प्रॉपर्टी डिमांड    कंप्लीट फॉर्म

सोनीपत :     168160                        168180                45925

2. झज्जर :   19467                          20198                  19469

3. भिवानी :   60000                         1742

4. चरखी दादरी 20367                      25742                   6849

(सभी आंकड़े 19 अगस्त तक के)

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.