Move to Jagran APP

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में भटक रहे मरीज

जागरण संवाददाता, रोहतक : एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 08:07 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 08:07 PM (IST)
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में भटक रहे मरीज
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अस्पताल में भटक रहे मरीज

जागरण संवाददाता, रोहतक : एनएचएम कर्मचारियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सिविल अस्पताल में मरीज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भटकते रहे। काउंटर पर कोई कर्मचारी मौजूद न होने के चलते इसकी शिकायत अस्पताल अफसरों से की गई, लेकिन उन्होंने ने भी पल्ला झाड़ लिया। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा कुछ कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस दिए जाने की सूचना पर कर्मचारियों ने और जोर-शोर से प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहेगा।

loksabha election banner

एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रधान दिनेश सैनी ने कहा कि सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस दिए हैं, इससे सरकार की मानसिकता का पता चल रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को नोटिस देकर सरकार कर्मचारियों की आवाज दबाना चाह रही है। कहा कि किसी भी हाल में कर्मचारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों की मांगों को पूरा किए जाने तक समय-समय पर प्रदर्शन किया जाता रहेगा।

दिनेश सैनी ने बताया कि पहले दो दिवसीय प्रदर्शन की योजना थी, लेकिन अब शनिवार तक प्रदर्शन को बढ़ा दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर सिविल अस्पताल में बने आयुष्मान भारत काउंटर पर भी कर्मचारी न होने से मरीजों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि मरीजों ने अस्पताल के अफसरों से भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। शुक्रवार को कुल 326 कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। 14 तक चलाया जाना है अभियान कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 14 फरवरी तक चलाया जाने वाला कुष्ठ जागरूकता अभियान भी ठप पड़ा है। पिछले चार दिनों से जागरूकता अभियान के नाम पर कोई भी गतिविधि नहीं की गई है। जिसके चलते अभियान के तहत लोगों को जागरूक नहीं किया जा सका है। वर्जन --

हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के कोई निर्देश नहीं दिए हैं। हड़ताल पर गए कुल 326 कर्मचारियों की सूची सरकार को भेज दी है। मुख्यालय स्तर से निर्देश मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-- डा. अनिल बिरला, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.