नहीं हुई वार्ता, आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे एनएचएम कर्मचारी
जागरण संवाददाता, रोहतक : एनएचएम कर्मचारियों की सरकार के साथ वार्ता नहीं होने के कारण्
जागरण संवाददाता, रोहतक : एनएचएम कर्मचारियों की सरकार के साथ वार्ता नहीं होने के कारण हड़ताल को तीन दिन और के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं मंगलवार से पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन में पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी मांगों को लेकर गत 5 फरवरी से प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य विभाग में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। सोमवार को लगातार 14वें दिन कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिनेश सैनी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। सोमवार शाम तक संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता न बुलाने पर कर्मचारियों ने फिर से तीन दिन के लिए हड़ताल को बढ़ा दिया है। साथ ही मंगलवार से ईएमटी गुलाब ¨सह, डीईओ प्रवीन, कंप्यूटर असिस्टेंट सुनील, ड्राइवर सुखवीर, ईएमटी सतपाल भूख हड़ताल शुरू करेंगे। जिला प्रधान दिनेश सैनी ने बताया कि सरकार मांगों को पूरा करने के लिए विचार नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।