घर और मंदिर में मुंबई और कानपुर के फूलों की महकेगी खूशबू
जागरण संवाददाता, रोहतक : दीपावली पर्व पर घरों और प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए लोग आटि
जागरण संवाददाता, रोहतक :
दीपावली पर्व पर घरों और प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए लोग आर्टिफिशियल फूलों व एलईडी से साज-सज्जा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महालक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों सजावट की सजावट के लिए गेंदे, चमेली, गुलाब और कमल के फूल का प्रयोग करते हैं। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में अन्य सामान के साथ फूल बाजार भी गुलजार हो चुका है। बाजार में इस बार कानपुर और मुबंई से गेंदे की कई किस्में मंगाई गई है। जिसमें छोटे पीले फूल, हल्के पीले, गहरे पीले, नारंगी पंखुड़ियों वाले फूल आए हुए हैं। गेंदे की किस्मों के अलावा गुलदाउदी, गुलाब, अशोक के पत्तों की माला बाजार में सज गई है। गेंदे की मालाओं और अशोक के पत्तों की लड़ी से लोग अपनी दुकानों, संस्थानों और घरों को सजाने में जुटे हैं। डीपार्क पर स्थित फूल दुकान संचालक विनोद ने बताया कि लोग विभिन्न रंगों के फूलों, गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों को रंगोली बनाने के लिए भी ले रहे हैं। इस बार रंगीन बालू या रंगोली के रंगों की जगह लोग फूलों को तरजीह देने लगे हैं। काफी मात्रा में फूल मालाओं की खपत भी होने की उम्मीद है। इस उम्मीद से पिछले साल की तुलना में ज्यादा फूल मंगाए गए हैं।
माला व फूलों की रेट लिस्ट
गेंदे की छोटी माला - 20 से 30 रुपये
गेंदे की बड़ी माला - 40 से 60 रुपये
गेंदे की फूल लड़ी - 20 से 50 रुपये
अशोक के पत्ते की लड़ी - 15 से 50 रुपये
गेंदे और अशोक के पत्ते की लड़ी - 30 से 80 रुपये
पूजा के लिए कमल का फूल - 40 से 200 रुपय