Move to Jagran APP

पति के साथ झगड़ा हो जाने के बाद सहेली संग रह रही थी महिला, फिर किया यह हाल

एक महिला पति के साथ झगड़ा हो जाने पर सहेली के साथ रह रही थी। इसी दौरान वह सहेली के साथ जा रही महिला को रास्‍ते में रोककर दोस्‍त से हत्‍या कर दी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:38 AM (IST)
पति के साथ झगड़ा हो जाने के बाद सहेली संग रह रही थी महिला, फिर किया यह हाल
पति के साथ झगड़ा हो जाने के बाद सहेली संग रह रही थी महिला, फिर किया यह हाल

जेएनएन, रोहतक। बाइक सवार एक व्यक्ति ने सहेली के साथ जा रही पत्नी को बीच रास्ते में रोका और पीछे बैठे दोस्त ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली थी, जबकि उसका पति गाजियाबाद का रहने वाला है। ईद के दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से महिला अपने पति से अलग होकर सहेली के साथ रह रही थी।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के बागपत की निवासी थी महिला, आरोपित गाजियाबाद का रहने वाला

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत के नंगला निवासी रूबीना (40) झज्जर रोड स्थित एक मकान में किराये पर रहती थी। रूबीना की शादी गाजियाबाद के बुधनगर निवासी फिरोज खान से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं, एक 13 और दूसरा आठ साल का। फिरोज और रूबीना के बीच ईद पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। नौबत तलाक तक पहुंच गई। दोनों अलग-अलग रहते थे।

ईद पर दोनों के बीच हुआ था विवाद, पति से अलग सहेली के साथ रह रही थी महिला

रूबीना के साथ उत्तराखंड के चंपावत जिला के गांव पाती निवासी किरण भी रहती थी। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे रूबीना स्कूटी से किरण के साथ कपड़े प्रेस करवाने जा रही थी। किरण ने बताया कि कमला नगर में पेट्रोल पंप के पास सामने से बाइक पर अपने साथी के साथ आए फिरोज ने उनका रास्ता रोक लिया। फिरोज ने गुस्से में रूबीना से कहा कि तू मेरे से चाहती क्या है?

यह भी पढ़ें: ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो

रूबीना ने कहा कि तलाक के कागजात पर साइन कर दे। इस पर फिरोज ने कहा कि तू ऐसी नहीं मानेगी। तेरा काम तमाम करना होगा। बातचीत का यह सिलसिला चल ही रहा था कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने रिकॅल्वर निकाली और रूबीना को दो गोलियां मार दीं। गोलियां लगते ही रूबीना भागने लगी, लेकिन कुछ कदम पर जाकर गिर गई। वारदात के बाद फिरोज और उसका साथी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: नवजात कमरे में रो रहा था तो उठाकर ले गई बिल्ली, फिर जो हुआ उसने हैरत में डाला

-------

'' पति-पत्नी के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था। यही विवाद रूबीना की हत्या का कारण बन गया। आरोपित फिरोज खान और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

                                                                                     - राजेंद्र कुमार, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.