महिमा के ठुमकों पर झूूमे लोग, गुलशन ग्रोवर ने हरियाणवी से जीता दिल
राेहतक के लोग मशहूर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी और अभिनेता गुलशन ग्रोवर के साथ जेमकर मस्त की। लोगों के साथ महिमा चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए।
जेएनएन, रोहतक। फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपने ठुमकों से लोगों को झूमाकर रख दिया। उन्होंने बच्चों क साथ जमकर डांस किया। इसके साथी मशहूर फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने हरियाणवी में डायलॉग बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। दोनों स्टार यहां राहगीरी कार्यक्रम में आए थे।
इसके अलावा गजेंद्र फोगाट ने भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में एसपी पंकज नैन, डीएसपी रवींद्र और एमसीएम के कमिश्नर प्रदीप कुमार ने मुख्यतिथि के तौर पर शिकरत की। लोगाें ने कार्यक्रम के दौरान फिल्म स्टारों के साथ खूब मस्ती की।
कार्यक्रम के दौरान महिमा चौधरी आैर गुलशन ग्रोवर केे खास अंदाज।
रोहतक के छोरा आगै रणबीर और अक्षय भी फेल : महिमा
कार्यक्रम में भीड़ से उत्साहित महिमा चौधरी ने हरियाणवी लहजे में कहा कि 'रोहतक के छोरे इतने सुथरे सैं के इनके आगै तो रणबीर और अक्षय भी फेल सैं।' इस दौरान उन्होंने कई हरियाणवी गानों पर डांस भी किया महिमा ने कहा कि हरियाणा आज हर क्षेत्र में आगे है और यहां के लोग दिल के बड़े साफ होते हैं।
बच्चों के बीच महिमा चौधरी।
रोहतक आकै दिल गार्डन-गार्डन हो गया : ग्रोवर
अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने कहा कि वह पहले भी रोहतक राहगीरी में आए हैं, लेकिन इस बार रोहतक आकै दिल गार्डन-गार्डन हो गया। उन्होंने इस दौरान अपनी फिल्मों के चर्चित डायलॉग भी बोले और कहा कि हरियाणा की राहगीरी का मुंबई में भी जिक्र होता है।
लोगों से रूबरू होते फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर।