पुरूष वर्ग में जाट और महिला वर्ग में एमकेजेके महाविद्यालय चैंपियन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में बुधवार को अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। पुरूष वर्ग में जाट महाविद्यालय तथा महिला वर्ग में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। विजेता टीमों व धावकों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरूष वर्ग में सात तथा महिला वर्ग में चार महाविद्यालयों के करीब 100 धावकों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय धावक कार्तिक को कुलपति ने विशेष रूप से सम्मानित किया। एथलेटिक्स कोच डा. रमेश सिधु ने कुलपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। खेल उपनिदेशक डा. शकुंतला बेनीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। फैशन प्रसाधन कंपनी के मालिक पंकज ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह रहे परिणाम
पुरूष वर्ग
1. जाट महाविद्यालय रोहतक
2. सीआरए महाविद्यालय सोनीपत
3. राजकीय महाविद्यालय दुजाना
महिला वर्ग
1. महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक
2. टीकाराम कन्या महाविद्यालय सोनीपत
व्यक्तिगत परिणाम
पुरूष वर्ग
1. हरीश कुमार, जाट महाविद्यालय रोहतक
2. विक्की, जाट महाविद्यालय रोहतक
3. सौरभ, सीआरएस महाविद्यालय सोनीपत
महिला वर्ग
1. भारती, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक
2. भादो, टीकराम कन्या महाविद्यालय सोनीपत
3. प्रिसी, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय रोहतक विवि में स्थापित होगा खेल का नया केंद्र : प्रो. राजबीर
मदवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में खेल का नया केंद्र स्थापित होगा। उन्होंने खेल विभाग में प्रतिभा खोज केंद्र बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि विवि के खिलाड़ी देश-विदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विवि में उनके लिए खेल सुविधाओं का अभाव नहीं रहने दिया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विवि में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल की सराहना की।