रोहतक में एक एमएम बरसात के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी
रोहतक में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया व बरसात शुरू हो गई। हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
जागरण संवाददाता, रोहतक : शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया व बरसात शुरू हो गई। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। अधिकतम 34 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बरसात की संभावना बनी रहेगी। रुक-रुक कर बरसात हो सकती है। बरसात के साथ बिजली गर्जना की भी संभावना जताई गई है। जुलाई माह में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। लॉकडाउन में सकारात्मक पर्यावरण बदलावों से बेहतर बरसात की उम्मीद थी। हालांकि, अभी तक उम्मीद के मुताबिक बरसात नहीं हुई है। खेतों में धान व अन्य फसलों की रोपाई चल रही है। ऐसे में किसान भी बादलों की तरफ आशा की टक-टकी लगाए हुए हैं।