किसानों की खुशहाली के बिना भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता : कमल पटेल
मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव के विकास से ही देश का विकास हो सकता है।
जागरण संवाददाता, रोहतक :
मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि गांव के विकास से ही देश का विकास हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी दिशा में बेहतर कदम उठाए हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जो मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि किसान की खुशहाली के बिना भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है। इसलिए किसानों के लिए कई योजनाएं केंद्र सरकार ने लागू की। वे रविवार को भाजपा के महाराजा अग्रसेन मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय शिविर संपन्न हो गया।
भाजपा सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लगभग सारे भारत के गांव को सड़क के माध्यम से जोड़ा जा चुका है, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना और स्वामित्व योजना को शुरू किया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगा
कृषि मंत्री ने कहा कि नए कृषि कानून के माध्यम से किसानों की प्रगति होगी किसान खुशहाल होगा किसानों को कुछ लोग भ्रमित कर रहे हैं लेकिन उनकी दाल लंबे समय तक चलने वाली नहीं है।
इनके अलावा भाजपा नेता सतीश नांदल ने कहा कि भाजप सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बगैर कुछ नहीं हो सकता।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राजबाला चहल, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, मंडल प्रभारी ईश्वर सिंह सिगला, पूर्व पार्षद जयकिशन राजोतिया ,सूरजमल किलोई ,सुरेंद्र बंसल, महामंत्री सतीश आहूजा ,सचिव पंकज छाबड़ा, जितेंद्र अत्री, जय भगवान जांगड़ा ,पूर्व अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ,सत्यवान गुलिया, महामंत्री तिलक राज खेड़ा ,विनोद यादव,अनीता शर्मा, रामवीर ,अमित बंसल, पदक ढुल, नीरज कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।