Move to Jagran APP

कोने कोने में धूम मची सै मेरे हरियाणा की.. गाने पर झूमे छात्र

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरी भरी धरती सै म्हारी हरा भरा सै हरियाणा, मेरा 52 गज का

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 12:22 AM (IST)
कोने कोने में धूम मची सै मेरे हरियाणा की.. गाने पर झूमे छात्र
कोने कोने में धूम मची सै मेरे हरियाणा की.. गाने पर झूमे छात्र

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

हरी भरी धरती सै म्हारी हरा भरा सै हरियाणा, मेरा 52 गज का घाघरा, भारत के कोने कोने में धूम मची सै मेरे हरियाणा की। जैसे गानों पर छात्र-छात्राओं ने हरियाणवीं परिधानों में अपनी उम्दा प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। इसके साथ ही अपनी नृत्य कला से निर्णायक और मुख्य अतिथि का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह नजारा जाट कालेज के सभागार में देखने को मिला। शुक्रवार कालेज प्रांगण में चौधरी छोटूराम का 138वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल छात्राओं ने समूह नृत्य और सस्वती वंदना कर शुभारंभ किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हरियाणा संस्कृति, नेचर, जल संरक्षण जैसे विषयों पर सुंदर रंगोली बनाई। जिसमें जे कोड इ टीम ने धान से रंगोली बनाई। रंगोली में हरियाणा की लहराती फसल और हरियाणवीं खेत खलियान को दर्शाया। वहीं सी टीम ने चावल को रंग रंगोली बनाई। जिसमें बेटी को रंग बिरंगें पंख देकर उसकी उड़ने की अभिलाषा को दिखाया। बेकार सामान को दिया सुंदर आकार

इस दौरान बच्चों ने अपनी कला को दिखाते हुए बेकार पड़ें हुए सामान से घर की साज-सज्जा के लिए सुंदर वस्तुएं बनाई। किसी ने टीन के डिब्बे से फूलों को रखने के लिए फूल दान बनाया, तो किसी ने पेपर की क¨टग से दीवार को सजाने के लिए वॉल पेपर तैयार किए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने आधुनिक शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.