Move to Jagran APP

हवा की सेहत में सुधार, सांस लेने लायक अब भी नहीं

जागरण संवाददाता रोहतक शहर की हवा की सेहत में शनिवार को मामूली सुधार हुआ। एयर क्

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 08:27 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:21 AM (IST)
हवा की सेहत में सुधार, सांस लेने लायक अब भी नहीं
हवा की सेहत में सुधार, सांस लेने लायक अब भी नहीं

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

शहर की हवा की सेहत में शनिवार को मामूली सुधार हुआ। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 108 अंक कम रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार का एक्यूआइ 326 दर्ज किया गया। शुक्रवार को खतरनाक स्तर को पार कर चुके एक्यूआइ में गिरावट के बावजूद हवा सांस लेने लायक नहीं हुई है। हवा में प्रदूषकों की मात्रा अब भी स्वास्थ्य के लिहाज से खराब है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दस बड़े शहरों में टॉप पांच प्रदूषित शहरों में लगातार दूसरे दिन रोहतक शामिल रहा। शनिवार को हवा की गति में तेजी आई जिस वजह से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार के टॉप पांच प्रदूषित शहरों में एक्यूआइ में सुधार तो हुआ लेकिन हवा सांस लेने लायक अभी भी नहीं हुई है। रोहतक के अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली और बहादुरगढ़ सहित एनसीआर के दस बड़े शहरों का एक्यूआइ में शनिवार को सुधार हुआ है। आज और कल भी एक्यूआइ में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल हवा की सेहत में और भी सुधार देखा जा सकता है। सुबह के समय स्मॉग अधिक छाए रहने की संभावना है। वहीं दिन में धूप निकले से मौसम सुहावना बना रहेगा। शाम के समय आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। ये रहा सुधार

शहर 16 नवंबर 15 नवंबर सुधार हुआ

- रोहतक 326 424 98

- दिल्ली 357 458 101

- सोनीपत 116 263 157

- फरीदाबाद 358 450 92

- पानीपत 292 399 107

- ग्रेटर नोएडा 309 442 133

- गुरुग्राम 360 460 100

- करनाल 212 326 114

- बहादुरगढ़ 302 369 67

- गाजियाबद 347 471 124


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.