चुनाव से पहले मांग पूरी नहीं तो परिणाम भुगतेगी सरकार
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि भाजपा स
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले मांगों को पूरा नहीं करेगी तो परिणाम भुगतने को तैयार रहें। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने कहा कि कर्मचारी संघ पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, लेकिन सरकार ने अभी तक मांग पूरी नहीं की। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं होगी हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बिड़लान बुधवार को तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के समापन अवसर पर पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
संजय बिड़लान ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी और सरकार की नीतियों के खिलाफ तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय भूख हड़ताल का आह्वान किया गया था। जिसमें रोजाना 31 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने बताया कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। कई बार सरकार के मंत्रियों अधिकारियों ने मांगे मानने का वादा किया, लेकिन आज तक हमारी जायज मांगे नहीं मानी गई। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कर्मचारियों को झूठे आश्वासन नहीं देने चाहिए। चुनाव से पहले जिन भी मांगों पर सहमति बनी हैं, उन्हें तुरंत लागू करने का आदेश जारी करें। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा चुनाव में अपनी वोट की ताकत दिखाएगा। इस अवसर पर प्रेम घिलोड़िया जिला प्रेस सचिव सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व शिव कुमार जिला उपप्रधान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने संबोधित किया। इस समापन अवसर पर मौजूद रहे संरक्षक रमेश बिड़लान, जिला प्रधान अशोक ढुलगच, अध्यक्ष संजीव बिड़लान, महासचिव श्रवण बोहत, कोषाध्यक्ष विक्की बिड़लान, सचिव वीरेंद्र गुर्जर, वरिष्ठ उप प्रधान विनोद, उप प्रधान सोनू हरजाई, रवि चड्ढा, अमित, संजय, विनोद, संजय ¨झगाल, सतपाल, र¨वद्र, सिकंदर, पवन वीरेंद्र, सौरभ, जतिन, सुरेंद्र, सतपाल, राजकुमार, सनी, कौशल देवी, दर्शना, अनीता, अंजना आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।