Move to Jagran APP

सांपला में सफल रहा बंद, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कस्बे में भारत बंद के समर्थन में किसानों ने प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में बंद का असर दिखा। यहां इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली दिखी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 08:05 AM (IST)
सांपला में सफल रहा बंद, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
सांपला में सफल रहा बंद, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, सांपला : कस्बे में भारत बंद के समर्थन में किसानों ने प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में बंद का असर दिखा। यहां इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली दिखी। जोकि, प्रदर्शन के दौरान बंद हो गई। हालांकि, शहर के बाहरी हिस्सों में दुकानें खुली थी। सुबह करीब 10 बजे मुख्य बाजार के चौराहे पर किसान पहुंचे। यहां ट्रैक्टर लगाकर रोड जाम कर दिया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी यहां किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के विभिन्न चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ता संजय, राजकुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, बलजीत, कृष्ण आदि प्रदर्शन में शामिल रहे। इस्माइला के पास पंजाब से आए किसानों ने हाइवे पर स्थानीय लोगों के साथ धरना दिया व रास्ता बंद कर दिया। सूचना पाकर पुलिस यहां पहुंची व रास्ता खुलवाने की कोशिश की। कई वाइन जाम में फंस गए। बरात के लिए निकले भैंसरू निवासी अंशुल की गाड़ी जाम में फंस गई। भारत बंद के कारण वाहनों की संख्या भी कम ही रही। दोपहर करीब तीन बजे हाईवे से किसान हट गए। कस्बे के अंदरूनी हिस्सों में प्रदर्शन भी समाप्त कर दिए गए। शाम के समय बाजारों में दुकानें भी खुलनी शुरू हो गई। बंद के दौरान पुलिस तैनात रही।

बिजली निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जासं, रोहतक : आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन रोहतक सर्कल की सभी यूनिटों में किसानों के भारत बंद का समर्थन करते विरोध प्रदर्शन किए।

सर्कल सचिव धर्मराज कुंडु ने बताया कि आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन बिजली बिल 2020 व किसान विरोधी तीन काले कानूनों को वापस करवाने के लिए किसानों के साथ मिलकर बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार है। यूनिट सचिव राजेश मलिक ने बताया कि यह केवल किसानों की लड़ाई नहीं है यह देश को बचाने की लड़ाई है। आज देश का किसान मजदूर व कर्मचारी मिलकर देश की आजादी के आंदोलन की विरासत को बचाने की लड़ाई में एक साथ आ चुका है। इस अवसर पर विनोद कुमार, विकास दहिया,राय सिंह नेहरा, राजेश यादव, मनविन्दर सिंह, जगबीर सिंह, राकेश पावरिया, संदीप जांगडा, सुरेन्द्र दलाल, संजय डोगरा, पुष्पेन्द्र, मुकेश हुड्डा, संदीप ओहल्यान, यतिद्र हुड्डा ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.