.. यहां साधू जगा रहे हैं पर्यावरण संरक्षण की अलख
फोटो संख्या : 15 जागरण सरोकार :: पर्यावरण संरक्षण - अभियान चलाकर खुद करते हैं महाप
फोटो संख्या : 15
जागरण सरोकार :: पर्यावरण संरक्षण
- अभियान चलाकर खुद करते हैं महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ
- हर सप्ताह अभियान चलाकर शहर में एक प्रतिमा की स्वच्छता
- बाबा सूखा शाह और बाबा हंसराज की इस मुहिम में जुड़ रहे युवा
रतन चंदेल, रोहतक : भगवा वस्त्र धारण किए दो साधु हाथों में बाल्टी, वाइपर और झाड़ू थामे न केवल चौक चौराहों पर बल्कि पार्कों में जाकर भी संत महापुरुषों की प्रतिमाओं व उनके आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की अलख जाग रहे हैं। स्वच्छता के साथ ही देशभक्ति के प्रति युवाओं को प्रेरित भी कर रहे हैं। ये साधू जगदीश कॉलोनी स्थित टिकाणा सत बाबा सांवल शाह से बाबा सूखा शाह व बाबा हंसराज हैं। ये हर सप्ताह अभियान चलाकर खुद महापुरुषों की प्रतिमाओं को पानी से साफ कर उनको स्वच्छ करते हैं। उनकी मुहिम से अब 50 से अधिक युवा सेवादार भी जुड़े हुए हैं। साधुओं का कहना है कि राष्ट्र की भक्ति ही परमात्मा की भक्ति है। इसी आदर्श वाक्य को लेकर मुहिम चलाई जा रही है।
महापुरुषों की प्रतिमाओं से मिलती है प्रेरणा :
दोनों साधुओं का कहना है कि महापुरुषों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वहीं संतों के दिखाए रास्ते पर चलकर देश तरक्की कर रहा है। इन संत महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी सम्मान होना चाहिए। इनको सम्मान देने के लिए ही अभियान चलाया गया है।
पानी भी रखते हैं अपने साथ :
संत महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के लिए पानी भी ये अपने साथ रखते हैं। कैंटर में पानी के साथ ही वाइपर व झाड़ू आदि भी रखते हैं। जिनसे प्रतिमाओं की सफाई की जाती है। इसके साथ ही प्रतिमाओं को गंगाजल से नहलाया भी जाता है। इतना ही नहीं प्रतिमाओं के आसपास उगी झाड़ियों को भी उखाड़ कर नए पौधे भी लगाए जाते हैं।
धूप, दीप व माल्यार्पण भी करते हैं :
प्रतिमा को गंगाजल से नहलाने के बाद धूप दीप भी की जाती है और माल्यार्पण भी करते हैं। 31 दिसंबर को शुरू की गई इस मुहिम में अब युवा स्वयंसेवक भी काफी संख्या में जुड़ते जा रहे हैं। जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिल रही है।
इन प्रतिमाओं की कर चुके सफाई :
पिछले महीने 31 तारीख को भिवानी स्टैंड स्थित शहीद भगत ¨सह की प्रतिमा को स्वच्छ कर मुहिम की शुरुआत की गई थी। उसके बाद बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित नेकीराम शर्मा, दीनबंधू चौधरी छोटूराम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि, महात्मा गांधी सहित अनेक संत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता की मुहिम चलाई गई। 28 जनवरी को लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।