मनोहर लाल बोले- बरोदा में भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता भी कांग्रेस के बड़े नेताओं को हरा देगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। बरोदा उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां कोई भी सामान्य कार्यकर्ता कांग्रेस दिग्गजों को हरा देगा।
जेएनएन, रोहतक। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीधे रोहतक पहुंचे। सीएम ने बरोदा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर वार किया। कहा कि जींद उपचुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता को भाजपा धूल चटा चुकी है। अब बरोदा में भी कोई बड़ा नेता फिर किस्मत आजमा ले। भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता भी उसे हराने का काम कर देगा।
रोहतक सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा, ''बरोदा में 16 साल में कुछ काम नहीं हुआ। यहां कांग्रेस के विधायक रहे। अब बरोदा का विधायक मैं खुद हूं। यहां विकास तेजी से होगा।'' मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व को छोड़कर नेता गंगाजल से हाथ धोकर अपना राजनीतिक व सामाजिक जीवन शुरू करें तो उनका भला हो जाएगा।
सीएम ने कांग्रेस आलाकमान पर भी जमकर कटाक्ष किए। कहा कि कांग्रेस को चीन की एजेंसियों से अनुदान मिल रहा है। कांग्रेस के मंसूबे देश के लिए ठीक नहीं हैं। वह सेना की कार्यशैली पर सवाल उठाते हैं।
सीएम मनोहर लाल ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 5-सी पर दिए बयान के जवाब में कहा कि छठे सी में सभी 5 सी समाहित हैं। साथ ही कैप्चरिंग भी कांग्रेस की संस्कृति रही है, इसलिए 7 सी कांग्रेस पर लागू होती है। बता दें, हुड्डा ने कहा था कि हरियाणा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश व प्रदेश की जनता 5 सी यानी चीन, कोरोना, करप्शन, क्राइम व कास्टिज्म से घिरी हुई है। शैडो कांग्रेस के सवाल पर सीएम ने कहा कि कांग्रेसी दिन में सपने देखते हैं। वह अपने परिवार को ही इकट्ठा नहीं कर पा रहे।
यह भी पढ़ें: पिता के पास आकर बोला बेटा- मैंने व पत्नी ने जहर खा लिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
यह भी पढ़ें: युवती से बोली सहेली- चल मेरे साथ, हवेली में ले जाकर दरवाजा बंद कर युवक से करवाया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: परवरिश मामले में हाई कोर्ट ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में पैदा बच्चे को भारत में दादा-दादी के पास रखना क्रूरता नहीं
यह भी पढ़ें: श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, फैक्टरियों में मिलेगी आवास की भी सुविधा, PSIEC ने दी मंजूरी