नेशनल खेलों की 600 मीटर दौड़ में गुजरात की लक्षिता प्रथम
जागरण संवाददाता, रोहतक : राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहे 64वें नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स
जागरण संवाददाता, रोहतक : राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहे 64वें नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स अंडर-14 में शनिवार को खिलाड़ियों ने जीत दर्ज करने के लिए खूब पसीना बहाया। शनिवार को शॉट पुट, लंबी कूद व दौड़ मुकाबले हुए। जिनमें मेहमान खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा।
लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में गुजरात की लक्षिता शांडिल्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गुजरात की ही सेजल कटारा ने दूसरा व केरल की एलीना मारियाजो ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि लड़कों की 600 मीटर दौड़ में मध्य प्रदेश के अभिषेक ठाकुर ने प्रथम, राजस्थान के अजय ने दूसरा व उतराखंड के राहुल मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की साक्षी चावान प्रथम, महाराष्ट्र की ही सानिया सावंत दूसरे व तमिलनाडू की रुथिका तीसरे स्थान पर रही। जबकि लड़कों के वर्ग में झारखंड के धीरज कुमार प्रथम, उत्तर प्रदेश के हर्ष ¨सह दूसरे और झारखंड के ही राहुल यादव तीसरे स्थान पर रहे।
नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआइ) की ओर कराए जा रहे इन खेलों में देशभर के 600 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। सुबह के सत्र में लड़कियों के लंबी कूद व शॉट पुट मुकाबले हुए। जिनमें खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। डीईईओ ने किया निरीक्षण
खेलों की आर्गेनाइ¨जग डायरेक्टर व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा ने स्वयं स्टेडियम, मैस और एकोमोडेशन के प्रबंधों का निरीक्षण किया। खिलाड़ियों के लिए नहाने के गरम पानी की व्यवस्था को भी भली प्रकार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कमेटियों के प्रभारियों को खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए। हालांकि कनार्टक के कुछ खिलाड़ियों ने सुबह गरम पानी नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं। जिससे उन्हें ठंडे पानी से नहाना पड़ा। आज होंगे 20 मुकाबले
तय शेड्यूल के अनुसार रविवार को 20 खेल मुकाबले होंगे। जिनमें से आधे सुबह के सत्र में जबकि आधे दोपहर बाद के सत्र में कराए जाएंगे। इनमें लड़के व लड़कियों की 200 मीटर दौड़, लड़के व लड़कियों की लंबी कूद, लड़कियों की शॉट पुट आदि मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि शनिवार को 18 मुकाबले खेल गए हैं। जिनमें लंबी कूद व शॉट पुट के अलावा लड़के व लड़कियों की 100 मीटर व 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार से अवार्ड वितरण कार्यक्रम भी किया जाएगा।