Move to Jagran APP

भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार दे रही है संरक्षण व नियुक्तियां : डा. अशोक तंवर

अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण व नियुक्तियां दे रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:32 AM (IST)
भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार दे रही है संरक्षण व नियुक्तियां : डा. अशोक तंवर
भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार दे रही है संरक्षण व नियुक्तियां : डा. अशोक तंवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : अपना भारत मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण व नियुक्तियां दे रही है। जिससे प्रदेश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। जमीन घोटाले में सीबीआइ द्वारा चार्जशीट अधिकारी टीसी गुप्ता को राइट टू सर्विस कमीशन में नियुक्ति देने से पता चलता है कि विपक्ष और सरकार मिलकर भ्रष्टाचार करने वाले लोगों को इनाम दे रही है क्योंकि वो खुद उसमें लिप्त हैं। हाईकोर्ट को इस मामले में संज्ञान लेकर नियुक्ति को रोकना चाहिये। वे वीरवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

डा. तंवर ने रोहतक में हुए कामेश हत्याकांड के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष के आरोप है कि कांग्रेस विधायक के ड्राइवर भी इस हत्याकांड में शामिल है और उसे बचाने के प्रयास हो रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 600 दिनों का लेखा-जोखा दिया लेकिन वो प्रदेश की जनता के छह सवालों के उत्तर देने में अक्षम हैं। कोरोना महामारी को सरकार ने गंभीरता के साथ क्यों नहीं लिया। केंद्र की सरकार तो अपना काम कर रही है, उनसे पूरा देश पूछेगा। लेकिन हरियाणा के अंदर कितने बुरे हालात रहे यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोतरी से जनता पर महंगाई की मार बढ़ेगी। डा. अशोक तंवर ने कहा कि मौजूदा वक्त में बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसको रोकने के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही है। हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से रुकी हुई है जिससे युवाओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में मिलीभगत का खेल चल रहा है। हरियाणा कांग्रेस के नेता भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं। अपना भारत मोर्चा देश भर में ईमानदार व मेहनती लोगों को तलाश कर रहा है ताकि देश को बचाया जा सके।

इस अवसर पर बिमल मिनोचा, श्याम सिलाना, अमित मदान, महेन्द्र बागड़ी, महेश शर्मा, रणबीर कलसन, नवीन मेहरा, मंजीत मोखरा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.