भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को मिल रही अच्छी सुविधाएं : ग्रोवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : युवा भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में खेल के मैदान में
जागरण संवाददाता, रोहतक :
युवा भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में खेल के मैदान में अपने भविष्य को संवारकर देश-प्रदेश और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर रहा है। यह कहना है हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर का। ग्रोवर रविवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम के बॉ¨क्सग हॉल में पहली जूनियर राष्ट्रीय महिला बा¨क्सग चैंपियनशिप के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
पांच दिनों तक चलने वाली बॉ¨क्सग प्रतियोगिता में सभी महिला खिलाड़ियों से आह्वान करता हूं कि खेल को खेल की भावना से ही खेलें। हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं। कोई भी खिलाड़ी इसे अपने मन से न लगाए और आगे के लिए प्रयास करें। कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल व खेल मंत्री अनिल विज समय-समय पर खिलाडिय़ों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं।
हरियाणा की नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि व उनके खुराक भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। खिलाड़ियों को अच्छी खेल सुविधा मिले, इसके लिए सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में विभिन्न खेलों के लिए 25 करोड़ की लागत से स्वर्ण जयंती इंडोर स्टेडियम निर्मित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में तीन करोड़ की लागत से स्वर्ण जयंती खेल सुविधा केंद्र की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च को भारत केसरी दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक करोड़ रूपए का इनाम सरकार द्वारा दिया जाता है।
इस अवसर पर नगराधीश महेंद्रपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहुजा, अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान, गोपाल देवांग, कैप्टन मनोज ¨सघल, जितेंद्र कुमार, मनोज पांचाल, कविता चहल व अंतरराष्ट्रीय बाक्सर सरबजीत सांगवान, आयोजन कमेटी के सचिव सतीश के सरहदी, बीएफआइ के प्रधान अजय ¨सह, अनिल मान, रणबीर ढाका, जोगेंद्र सैनी, वीजर खोखर, सरदार रूबी चावला, योगेश अरोडा, राजीव कटारिया आदि उपस्थित रहे।