Move to Jagran APP

यहां शुरू हुए राष्ट्रीय खेल, पर नहाने-खाने की व्यवस्था फेल

जागरण संवाददाता, रोहतक : 64वें नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स (अंडर-14) के शुभारंभ वाले दिन ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 12:25 AM (IST)
यहां शुरू हुए राष्ट्रीय खेल, पर नहाने-खाने की व्यवस्था फेल
यहां शुरू हुए राष्ट्रीय खेल, पर नहाने-खाने की व्यवस्था फेल

जागरण संवाददाता, रोहतक : 64वें नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स (अंडर-14) के शुभारंभ वाले दिन ही अव्यवस्थाएं देखने को मिली। कुछ राज्यों की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में खड़े होकर स्नान करना पड़ा। वजह थी कि जिस स्कूल में महिला खिलाड़ी ठहरी थीं, संबंधित स्कूल प्रबंधन ने बॉथरूमों पर ताला डाल दिया था। इसके साथ ही लड़कों की टीम को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। वहीं, दक्षिण भारतीय टीम को भोजन भी पसंद नहीं आया। हालांकि व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को शुभारंभ वाले दिन 32 टीमों में कुल 748 खिलाड़ी पहुंच गए। जिसमें लड़के 373 और लड़कियां 375 खिलाड़ी हैं। पहले दिन यह देखनी पड़ी अव्यवस्थाएं

loksabha election banner

1. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बॉथरूम में पड़ा मिला ताला, सात महिला टीमों को हुई परेशानी

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय स्कूल, पंजाब, तमिलनाडू, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश की टीम ठहरी हुई हैं। कुछ महिला कोच और खिलाड़ियों का कहना है कि बॉथरूम पर ताला पड़ा हुआ था। इसलिए मजबूर होकर लड़कियों और महिला कोच को टॉयलेट में ही खड़े होकर स्नान करना पड़ा। इस संबंध में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की टीम ने मौखिक तौर से प्रबंधन से शिकायत भी की है।

--

2. पश्चिम बंगाल ने उठाए सवाल, मेडिकल जांच नहीं, बड़े खिलाड़ी खेल रहे।

बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश के कुछ कोच ने आपत्ति जताई है। जिसमें दावा किया है कि अंडर-14 की खेल प्रतियोगिता में उम्र से अधिक के खिलाड़ी खेल रहे हैं। मेडिकल जांच होनी चाहिए थी। राज्यों की टीम की ओर से मुहैया कराए दस्तावेजों की भी जांच होनी चाहिए थी। कुछ बड़े खिलाड़ी खेलने पर आपत्ति जताई है।

--

3. महाराष्ट्र की टीम वाले कमरे में बह रहा पानी, गद्दे भीगे, गर्म पानी तक नहीं मिला। यूं तो गर्म पानी से स्नान के लिए ठोस इंतजाम किए हैं। हालांकि महाराष्ट्र की टीम ने कड़ी आपत्ति जताई है। टीम के साथ आए खिलाड़ियों ने आरोप लगाए हैं कि हमें तीसरी मंजिल पर ठहराया गया। इसी कमरे में पानी बह रहा है। गद्दे भीग गए। 26 खिलाड़ियों के साथ ही दो कोच भी ठहरा दिए। गर्म पानी का इंतजाम नहीं। बॉथरूम ऊपर की मंजिल पर नहीं थे, इसलिए टॉयलेट में ठंडे पानी से स्नान करना पड़ा। ट्यूबलाइट नहीं हैं, मोबाइल चार्ज करने तक के प्वाइंट नहीं हैं।

--

4. खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त नहीं थे पानी के कैंपर

खिलाड़ियों को जिन कमरों में ठहराया गया है, वहां पानी के कैंपरों का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। खिलाड़ी ज्यादा थे और कैंपर एक-एक रखा गया था। इस कारण से खिलाड़ियों को परेशान होना पड़ा। खिलाड़ियों का कहना है कि रात के वक्त ज्यादा परेशानी हुई। दो-दो पानी के कैंपर होने चाहिए थे।

--

5. मैदान में फेंकीं गई खाली पानी की बोतलें, डस्टबिन दिखे नहीं

32 टीमें बड़े आयोजन में शिरकत करने पहुंची हैं। हालांकि कुछ खामियों को लेकर शिक्षा विभाग ने पहले काम नहीं किया। स्टेडियम परिसर, कमरों के निकट और खेल मैदान में डस्टबिन का टोटा दिखा। यही कारण था कि खेल मैदान में खाली पानी की बोतलें फेंकी गई थीं। कमरों के आसपास भी गंदगी दिखी।

-- 64वें नेशनल स्कूल गेम्स में ये पहुंची टीमें

राज्य : लड़के : लड़कियां : कुल खिलाड़ी

1. आंध्र प्रदेश : 18 : 17 : 35

2. सीबीएसई वेलफेयर स्पो‌र्ट्स आर्गेनाइजेशन : 22 : 22 : 44

3. चंडीगढ़ : 3 : 1 : 4

4. छत्तीसगढ़ : 8 : 8 : 16

5. दादर नगर हवेली : 4 : 2 : 6

6. दिल्ली : 7 : 9 : 16

7. गुजरात : 13 : 16 : 29

8. हरियाणा : 18 : 16 : 34

9. हिमाचल प्रदेश : 12 : 13 : 25

10. इंटरनेशनल बोर्ड स्कूल स्पोर्ट ऑर्गनाइजेशन : 7 : 13 : 20

11. आइपीएससी : 13 : 12 : 25

12. झारखंड : 11 : 11 : 22

13. कर्नाटक : 17 : 19 : 36

14. केंद्रीय विद्यालय संगठन : 14 : 14 : 28

15. केरला : 16 : 15 : 31

16. लक्ष्यद्वीप : 4 : 4 : 8

17. मध्य प्रदेश : 16 : 15 : 31

18. मणिपुर : 7 : 7 : 14

19. नवोदय विद्यालय समिति : 16 : 14 : 30

20. उड़ीसा : 6 : 5 : 11

21. पुडुचेरी : 6 : 6 : 12

22. पंजाब : 13 : 13 : 26

23. राजस्थान : 10 : 10 : 20

24. तमिलनाडू : 18 : 15 : 33

25. तेलंगाना : 14 : 18 : 32

26. त्रिपुरा : 2 : 6 : 8

27. उत्तर प्रदेश : 10 : 6 : 16

28 : उत्तराखंड : 12 : 14 : 26

29 : विद्या भारती : 19 : 18 : 37

30. पश्चिमी बंगाल : 11 : 12 : 23

31. बिहार : 7 : 8 : 16

32. महाराष्ट्र : 19 : 16 : 35

--

कुल पहुंची टीम : 32

लड़के खिलाड़ी : 373

लड़की खिलाड़ी : 375

कुल खिलाड़ी : 748


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.