Move to Jagran APP

लड़की का दावा 15 साल, पुलिस मान रही बालिग, बुआ बोली-उम्र सिर्फ 11 साल

चार दिन पहले सैमाण से छुड़ाई गई नाबालिग लड़की की उम्र को लेकर पुलिस असमंजस में फंस गई है। लड़की दावा कर रही है कि उसकी उम्र 15 साल है जबकि पुलिस उसकी उम्र ज्यादा मान रही है। इन दोनों दावों के बीच लड़की की बुआ ने एक प्रमाण पेश कर पूरी गुत्थी ही उलझा दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 08:47 AM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 08:47 AM (IST)
लड़की का दावा 15 साल, पुलिस मान रही बालिग, बुआ बोली-उम्र सिर्फ 11 साल
लड़की का दावा 15 साल, पुलिस मान रही बालिग, बुआ बोली-उम्र सिर्फ 11 साल

विनीत तोमर, रोहतक : चार दिन पहले सैमाण से छुड़ाई गई नाबालिग लड़की की उम्र को लेकर पुलिस असमंजस में फंस गई है। लड़की दावा कर रही है कि उसकी उम्र 15 साल है, जबकि पुलिस उसकी उम्र ज्यादा मान रही है। इन दोनों दावों के बीच लड़की की बुआ ने एक प्रमाण पेश कर पूरी गुत्थी ही उलझा दी। बुआ ने दावा किया कि लड़की की उम्र मात्र 11 साल है। लड़की की असल उम्र क्या है इसे लेकर अब उसका मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद ही उम्र की पुष्टि होगी और यह केस आगे बढ़ेगा। यह था मामला

loksabha election banner

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना मिली थी कि महम थाना क्षेत्र के सैमाण गांव में एक नाबालिग लड़की शादी करके लाई गई है। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पुलिस और कमेटी ने नाबालिग लड़की को 13 अप्रैल को वहां से छुड़ाया था। लड़की ने अपनी उम्र 15 साल बताई। साथ ही बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की रहने वाली है। उसके पिता ने एक लाख रुपये लेकर उसे बेचा है और उसकी मर्जी के खिलाफ सैमाण गांव के युवक से शादी कराई है। ऐसे में महिला थाना पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट और लड़की के पिता पर अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। लड़की की उम्र पर टिका केस, बालिग मिली हो सकता है कैंसिल

लड़की तभी से पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की देखरेख में बाल भवन में रह रही है। लड़की 15 साल उम्र होने का दावा कर रही है, लेकिन पुलिस उसकी उम्र 17 से 18 साल के बीच मान रही है। क्योंकि पूरा केस लड़की की उम्र पर टिका हुआ है। फिलहाल लड़की को नाबालिग मानते हुए पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यदि लड़की बालिग निकलती है तो यह केस कैंसिल भी करना पड़ सकता है। लड़की की उम्र को लेकर पुलिस असमंजस में थी कि तभी उसकी बुआ रोहतक पहुंची, जो अपने साथ एक स्कूल का प्रमाण पत्र लिए हुए थी। जिसने दावा किया गया कि लड़की की उम्र तो मात्र 11 साल है। यह दावा सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उम्र को लेकर फंसी गुत्थी को सुलझाने के लिए लड़की का मेडिकल कराया जाएगा, जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वर्जन

लड़की की बुआ ने उसकी उम्र 11 साल होने का दावा किया है, लेकिन यह संभव नहीं लग रहा। फिलहाल लड़की को बुखार है। इसी कारण उसका मेडिकल नहीं कराया जा पा रहा। मेडिकल में ही असल उम्र का पता चलेगा, तभी आगामी कार्रवाई की जाएगी।

- डीएसपी सुशीला, रोहतक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.