Move to Jagran APP

वन कर्मचारियों ने प्रकट किया रोष, की नारेबाजी

वन मंडल परिक्षण पिजोर में कार्यरत एक कंप्यूटर आपरेटर की वन संरक्षक द्वारा कथित पिटाई करने के विरोध में रोहतक वन विभाग के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:20 PM (IST)
वन कर्मचारियों ने प्रकट किया रोष, की नारेबाजी
वन कर्मचारियों ने प्रकट किया रोष, की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, रोहतक : वन मंडल परिक्षण, पिजोर में कार्यरत एक कंप्यूटर आपरेटर की वन संरक्षक द्वारा कथित पिटाई करने के विरोध में रोहतक वन विभाग के कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। यहां वन परिसर में परिमंडल व मंडल में कार्यरत कर्मचारियों ने गेट मीटिग कर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। गेट मीटिग की अध्यक्षता सुरेश कुमार ने व संचालन तरूण कुमार ने किया। गेट मिटिग को संबोधित करते हुए वन कर्मचारी संघ हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष जोगेंद्र करौंथा ने बताया कि गेट मीटिग में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर अधिकारियों की तानाशाही पर रोक लगाने की मांग की। अगर 28 जनवरी तक मांगें पूरी नहीं की तो 29 जनवरी को हिसार वन परिसर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में राज्य स्तरीय आंदोलन चलाने की रूप रेखा तय की जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.