Move to Jagran APP

मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

किसानों के समर्थन में मकड़ौली टोल प्लाजा पर चल रही किसानों की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 09:40 AM (IST)
मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

जागरण संवाददाता, रोहतक : किसानों के समर्थन में मकड़ौली टोल प्लाजा पर चल रही किसानों की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक तीनों कृषि कानूनों को रद नहीं किया जाता, तब तक उनकी भूख हड़ताल चलती रहेगी।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेशाध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान के नेतृत्व में मकड़ौली टोल प्लाजा पर किसानों ने भूख हड़ताल शुरू की थी। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष की तबियत खराब होने के कारण उनके संगठन के बाकी पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को जिला प्रधान दीपक फौजी, संजू हुड्डा, जस्सू और देवेंद्र भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कड़ाके की सर्दी में किसानों को सड़कों पर रात बितानी पड़ रही है। वह भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। ना तो वहां पर डाक्टरों की टीम आ रही और ना ही प्रशासनिक अधिकारी। सरकार के इस रवैये से किसानों का रोष बढ़ता जा रहा है।

उधर, प्रदेशाध्यक्ष अनिल नांदल का कहना है कि वह किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं है। भले ही वह बीमार हो, लेकिन धरने पर पहुंचकर साथियों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इस दौरान वहां पर रागनियां भी कराई गई।

सीएम फ्लाइंग ने की फैक्ट्री पर छापेमारी, नहीं मिले मानक पूरे

संस, सांपला : सीएम फ्लाइंग और सीआइडी की टीम ने शुक्रवार को बेरी रोड स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। फैक्ट्री में टायरों से तेल निकालने का काम किया जाता है। इस दौरान फैक्ट्री संचालक से प्रदूषण और अग्निशमन से संबंधित अन्य दस्तावेज मांगे गए। लेकिन फैक्ट्री संचालक दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। मानक पूरे नहीं करने पर फैक्ट्री संचालक को फटकार लगाई गई। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में सभी दस्तावेज पूरे नहीं किए तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएम फ्लाइंग की छापेमारी का पता चलते ही आसपास के फैक्ट्री संचालकों में भी हड़कंप मच गया। सभी एक-दूसरे से फोन पर जानकारी लेते रहे कि आखिर क्या मामला है। सीएम फ्लाइंग के जाने के बाद ही फैक्ट्री संचालकों ने राहत की सांस ली। सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि फैक्ट्री संचालक को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर जयभगवान, सीआइडी से सब इंस्पेक्टर नरेश राठी और फायर बिग्रेड से रमेश आदि टीम में शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.