Move to Jagran APP

डा. सुब्बाराव ने रणबीर हुड्डा के जन्मदिन पर बंगलुरू से आनलाइन कराई प्रार्थना सभा

जागरण संवाददाता रोहतक देश का संविधान बनाने वाली संविधान सभा के सबसे युवा तथा हरियाणा स

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:05 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:05 AM (IST)
डा. सुब्बाराव ने रणबीर हुड्डा के जन्मदिन पर  बंगलुरू से आनलाइन कराई प्रार्थना सभा
डा. सुब्बाराव ने रणबीर हुड्डा के जन्मदिन पर बंगलुरू से आनलाइन कराई प्रार्थना सभा

जागरण संवाददाता, रोहतक : देश का संविधान बनाने वाली संविधान सभा के सबसे युवा तथा हरियाणा से एकमात्र सदस्य एवं महान स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा का 106वां जन्मदिन खेड़ी साध स्थित उनके समाधि स्थल पर मनाया। भारतीय युवा शक्ति एवं हरियाणा युवा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में गांधीवादी मैग्सेसे अवार्डी डा. एसएन सुब्बाराव ने बंगलुरु से आनलाइन प्रार्थना सभा करवाई। अध्यक्षता जलपुरूष राजेंद्र राणा ने की जबकि संचालन हरियाणा युवा शक्ति के अध्यक्ष सुरेश राठी ने किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विशेष रूप से शिरकत की और श्रद्धांजलि सभा में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेरे लिए आज गर्व का दिन है क्योंकि, ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आठ साल जेलों में बिताने वाले, संविधान निर्मात्री सभा के हरियाणा से एकमात्र और सबसे युवा सदस्य एवं आधुनिक हरियाणा का निर्माण करने वालों में दादा चौ. रणबीर सिंह का जन्म भी 26 नवंबर 1914 को हुआ था और आज ही संविधान दिवस भी मनाया जाता है। गांधीवादी विचारधारा के प्रखर अनुयायी चौ. रणबीर सिंह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान संघर्ष करते हुए अपनी युवावस्था के शानदार दिन देश की आठ जेलों में बिताए। इनमें से चार जेलें आज भारत में तथा पांच पाकिस्तान में हैं।

मैग्सेसे सम्मान से सम्मानित जल-पुरुष राजेंद्र सिंह ने प्रार्थना कार्यक्रम में कहा कि चौ. रणबीर सिंह ने आजीवन केवल संघर्ष ही नहीं किया, बल्कि आधुनिक हरियाणा के निर्माण में भी अपना हाथ बंटाया। हरियाणा और पंजाब की सरकारों में मंत्री पद पर रहते हुए देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। इनको मिला चौधरी रणबीर सिंह राष्ट्रीय अवार्ड

- सुजाता चौधरी भागलपुर, बिहार

- प्रो. सौरभ वाजपेयी, स्वतंत्रता सेनानी अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं लेखक

- प्रो. माया मलिक, चौधरी रणबीर सिंह शोधपीठ की अध्यक्षा

- संजय राव, गांधीवादी एवं समाजसेवी

- नवाज आजाद, गांधी संस्थान के उपप्रधान

- भोपाल सिंह, प्रगतिशील किसान, एवं मार्गदर्शक, उत्तराखंड इनको मिला चौधरी रणबीर सिंह स्टेट अवार्ड

- मुख्तयारी देवी, स्वतंत्रता सेनानी परिवार से

- सुखबीर शास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी परिवार

- कर्मवीर ढिल्लो, हिसार

- गुरनाम सिंह, करनाल

- राजकुमार सांगवान, चरखी दादरी

- निशा देवी, शिक्षिका, पर्यावरणविद व जल संरक्षण

- देवेंद्र बूरा, समाजसेवी, रोहतक

- योगेंद्र योगी, समाजसेवी, हिसार

- रामकुमार गहलोत, शिक्षिक एवं समाजसेवी

- मानव, युवा समाजसेवी, बिहार ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक डा. रघुबीर सिंह कादयान, विधायक जगबीर मलिक, विधायक राव दान सिंह, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक इन्दुराज नरवाल, पूर्व राज्यसभा सदस्द शादीलाल बतरा, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, बाबा कालीदास, कपूर नरवाल, सत्यप्रकाश कौशिक, नरेंद्र यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.