Move to Jagran APP

वैश्विक शांति और समानता के लिए प्रतिबद्ध है संयुक्त राष्ट्र : मनोज कुमार

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि यूएनओ के चार्टर की पालना करके समूचे विश्व को प्रगति की राह पर ले जाया जा सकता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:33 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:33 AM (IST)
वैश्विक शांति और समानता के लिए प्रतिबद्ध है संयुक्त राष्ट्र : मनोज कुमार
वैश्विक शांति और समानता के लिए प्रतिबद्ध है संयुक्त राष्ट्र : मनोज कुमार

जागरण संवाददाता, रोहतक : डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि यूएनओ के चार्टर की पालना करके समूचे विश्व को प्रगति की राह पर ले जाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि विश्व में शांति बनी रहे और बिना किसी बाधाओं के विकास को गति मिले।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध के बाद दुनिया को तीसरे महायुद्ध के दंश से बचाने और वैश्विक शांति को कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा गया। इस दिशा में किए गए प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया और संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र को तैयार किया गया। इसे 24 अक्टूबर 1985को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी आज दुनिया के लिए एक बड़ा संकट बनकर उभरी है। संयुक्त राष्ट्र दिवस 2020 के लिए इस बार की थीम, द फ्यूचर वी वांट, द यूएन वी नीड रिएफर्मिंग आवर कलेक्टिव कमिटमेंट टू मल्टीलेटरिज्म है। संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर आज लघु सचिवालय के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र का ध्वज भी फहराया गया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने ध्वज फहराया।

इस मौके पर पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी और सम्मान में बैंड की धुन भी बजाई गई। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि विश्व में अमन-चैन के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है युद्ध रोकना है। इस अवसर पर नगराधीश सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.