कांग्रेस ने 75 सालों तक शहीदों के इतिहास को छुपाने का काम किया : कविता जैन
भाजपा की पूर्व मंत्री कविता जैन ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में शहीद हुए लाखों लोगों के इतिहास को छुपाने का काम किया है। भाजपा देश की आजादी में शहीद हुए उन शहीदों के नाम उजागर करने का काम करेगी। पूर्व मंत्री शुक्रवार को लाला लाजपत राय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय चौक पर लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी विशेष रूप से शिरकत की।

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा की पूर्व मंत्री कविता जैन ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में शहीद हुए लाखों लोगों के इतिहास को छुपाने का काम किया है। भाजपा देश की आजादी में शहीद हुए उन शहीदों के नाम उजागर करने का काम करेगी। पूर्व मंत्री शुक्रवार को लाला लाजपत राय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय चौक पर लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर भी विशेष रूप से शिरकत की।
कविता जैन ने कहा कि लाला लाजपत राय ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दे दिया था। यही नहीं देश की आजादी के लिए लाखों लोग शहीद हुए, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनकी शहादत को छुपाने का प्रयास किया। यही नहीं एक विराट भारत को आजादी के बाद टुकड़ों में जनता को दिया गया। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय की तरह हमें अपने देश के गौरव और सम्मान के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
न्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए काम कर रही है और 26 जनवरी को जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा को लेकर संबोधन दिया, तो उसमें साफ तौर पर यह एलान किया गया कि नौवीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से लैपटाप व टेबलेट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से कोर्स हरियाणा सरकार ने शुरू कर रखे हैं, जिनके माध्यम से युवा रोजगार के मामले में भी सक्षम बन रहे हैं। इस अवसर पर मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, हैप्पी अनेजा मौजूद थे।
Edited By Jagran