पंजाब से लेकर आती थी चरस, करती थी रोहतक में सप्लाई
- मूलरूप से पंजाब की महिला रहती है खोखरा कोट में जागरण संवाददाता, रोहतक : सीआइए-3 की टीम ने चे¨कग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से चरस बरामद हुई है, जो पंजाब से रोहतक में लाकर चरस सप्लाई करती थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : सीआइए-3 की टीम ने चे¨कग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला के पास से चरस बरामद हुई है, जो पंजाब से रोहतक में लाकर चरस सप्लाई करती थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआइए-3 के एएसआइ उधम ¨सह अपनी टीम के साथ सिटी थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला चरस लेकर जा रही है। पुलिस ने चे¨कग के दौरान महिला को पकड़ लिया। महिला पुलिस ने उसकी तलाश की, जिसके पास से चरस बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम निहाल बताया, जो मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है। पिछले कई साल से रोहतक के खोखरा कोट में अपने परिवार के साथ रहती है। रुपये कमाने के लालच में महिला पंजाब से चरस लाकर रोहतक में सप्लाई करती थी। पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है कि वह पहले भी इस तरह के काम में तो नहीं शामिल रही। महिला के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज किया है।