Move to Jagran APP

प्रदेश से क्लर्क हटाने पर भड़के निकाय कर्मचारी, पांच अक्टूबर से करेंगे आंदोलन

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने रोहतक नगर निगम के अलावा कुल 544 क्लर्क जेई और डाटा एंट्री आपरेटरों को निकालने पर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 09:19 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 09:19 AM (IST)
प्रदेश से क्लर्क हटाने पर भड़के निकाय कर्मचारी, पांच अक्टूबर से करेंगे आंदोलन
प्रदेश से क्लर्क हटाने पर भड़के निकाय कर्मचारी, पांच अक्टूबर से करेंगे आंदोलन

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग और सरकार पर वादा खिलाफी आरोप लगाया है। रोहतक नगर निगम के अलावा कुल 544 क्लर्क, जेई और डाटा एंट्री आपरेटरों को निकालने पर विरोध जताया। आंदोलन की घोषणा करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 5 से 7 अक्टूबर को सभी पालिका, परिषद व नगर निगमों पर क्रमिक अनशन का फैसला लिया है। इसके बाद 13 से 15 अक्टूबर को सरकार की वादाखिलाफी की जनता के बीच पोल खोलने के लिए जन अभियान चलाया जाएगा। जनता के बीच पहुंचकर पर्चे बांटे जाएंगे।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 27 व 28 अक्टूबर को 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सरकार व विभाग ने बार-बार किए समझौते को लागू नहीं किया तो आठ नवंबर को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज के अंबाला आवास का घेराव किया जाएगा। रोतहक के कर्मचारी भवन में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संबोधित कर रहे थे। कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने घोषित आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, डीए, एलटीसी व नई भर्तियों पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर 29 सितंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन किए जाएंगे।

इस दौरान केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी मांगेराम तिगरा, रमेश तुषामड़, सुनील चिडालिया, शिव चरण, महेंद्र संगेलिया, राजेंद्र सिणद, राजीव खत्री, जरनैल सिंह चिनालियां, बृजवती, राजेश बागड़ी, सुभाष गुंसर, शारदा देवी, सेवा राम, सुभाष फेटमार, पुरुषोत्तम, नरेश मलखट, राजपाल, रमेश चिनालिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.