ब्लॉक कमेटियों की रिपोर्ट पर तय होगी निगम चुनाव के प्रत्याशियों की टिकट
जागरण संवाददाता, रोहतक: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों का निर्णय ब्लॉक स्तर
जागरण संवाददाता, रोहतक: नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों का निर्णय ब्लॉक स्तर पर गठित दस सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट करेगी। निगम क्षेत्र में सभी 502 ब्लॉक में कमेटियों का गठन आगामी दस दिन में करने का लक्ष्य है। कमेटी में हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा ताकि प्रत्याशी को लेकर किसी प्रकार की भेदभाव न हो सके। यह महत्वपूर्ण निर्णय बृहस्पतिवार को दिल्ली बाईपास के समीप गार्डन में आयोजित भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने की। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रोहतक लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव मुकेश गौड़, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा, हरियाणा सफाई आयोग के चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहें। नगर निगम के अलावा लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर भी भावी रणनीति पर मंथन किया गया। सीधे मेयर चुनाव से खत्म होगा भ्रष्टाचार : ग्रोवर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि मुख्यमंत्री ने निगमों में मेयर का चुनाव सीधे तौर पर करवाने का साहसिक निर्णय लिया है उससे शहर के आम नागरिक में खुशी की लहर है। आम आदमी अपनी पसंद के मेयर का सीधे तौर पर चुनाव कर सकेगा और इसके पीछे मुख्यमंत्री का सीधा उद्देश्य भ्रष्टाचार और चुनाव के समय खरीद फरोख्त पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों में जिस पद को लेकर पैसे का खेल चलता था अब आम नागरिक अपनी पसंद का मेयर चुन सकेगा। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से नगर निगम चुनाव की तैयारियां में जुट जाएं। मेयर से लेकर वार्ड पार्षद के चुनाव प्रत्याशी का नाम कार्यकर्ताओं की आपसी सहमति से ही तय किया जाएगा। --कार्यकर्ता नए मतदाताओं को करें प्रोत्साहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और रोहतक लोकसभा के प्रभारी अरविन्द यादव ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री उनसे सम्बंधित बूथों पर चुनाव आयोग द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 22-23 सितंबर तथा 13-14 अक्टूबर को लगाए जा रहे विशेष कैंपों में उपस्थित रहें। युवाओं को नए मत बनवाने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ मृत मतदाताओं के मतों को सूची से हटवाने का कार्य करें। उन्होंने चुनाव के समय उनसे सम्बंधित बूथों पर एजेंटो की सूची भी तैयार करने के लिए निर्देश दिए। रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि सभी कार्यकर्ता हमारी पार्टी सबसे बढि़या, हमारा कार्यकर्ता सबसे श्रेष्ठ की धरना को मन में लेकर के चले तो निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनावों और हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है। बैठक को हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
यह रहें मौजूद
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश अत्रि, एडवोकेट रामचेत तायल,राजरानी शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कंवल ¨सह सैनी, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा,सतीश आहूजा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जो¨गद्र सैनी, पार्षद जयकिशन राजोतिया, जिला उपाध्यक्ष वीर ¨सह हुडा,देवराज ओहल्याण, देवप्रकाश शर्मा, रवि टक्कर, गुलशन दुआ, उषा शर्मा, एडवोकेट, चेतना अरोड़ा, जय¨सह लाकड़ा, नीलम पांचाल, जितेंद्र भारत, मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पंकज छाबड़ा,सतीश रोहिला, महा¨सह दलाल,अभिनंदन,संदीप बुधवार, भारद्वाज,श्रीभगवान खरैटी,मदन ¨सह, जो¨गद्र बल्हारा, सतीश शर्मा, धर्मबीर हुडा, कमलेश मलिक, सुनीता सैन, सरोज हुड्डा, सुनील चैयरमैन, नवीन उप्पल, सचिन भारद्वाज, संजय बल्हारा, राजेन्द्र बंसल, अशोक मिनोचा, सरदार कुल¨वद्र सिक्का, वकील वर्मा, नरेंद्र वत्स, रानी किराड़, बलवान कौशिक, मुकेश शर्मा, जसवंत बलियाना, जयभगवान रोहिल्ला, मेजर केएल सिन्धवानी, अशोक वर्मा, विनय जैन, तारावती चाहर, अनिल हुड्डा, सतबीर भराण, सतीश चौधरी, राजबीर आर्य, महाबीर बागड़ी,सूबेदार धर्मबीर ओर शिव दित्या मल उर्फ चाचा नाथी सहित सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे।