चुनाव की तेज हुई सुगबुगाहट, कांग्रेस- भाजपा के मेयर दावेदारों में हड़बड़ाहट
ओपी वशिष्ठ, रोहतक : नगर निगम चुनाव को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होती दिख रही है।
ओपी वशिष्ठ, रोहतक :
नगर निगम चुनाव को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होती दिख रही है। सरकार ने निगम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 14 नवंबर को बाल दिवस पर चुनाव की घोषणा की जा सकती है। उधर, चुनाव की सुगबुगाहट तेज होने के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा पार्टी के मेयर पद के दावेदारों में भी हड़बड़ाहट बढ़ गई है। इतना ही नहीं अपनी मोटी फिट करने के लिए प्रत्याशियों ने अपने राजनीतिक आकाओं के दरबार में दस्तक भी देना शुरू कर दिया।
अगस्त माह में रोहतक नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद से ही चुनाव होने की चर्चाएं शुरू हो गई थी। नगर निगम के चुनाव को लेकर पार्षदों ने अपने वार्डों में परिक्रमा भी पूरी कर ली थी। इसी बीच सरकार ने नगर निगम मेयर चुनाव को प्रत्यक्ष कर दिया। इसके बाद तो चुनाव रोचक हो गया और रातोंरात नए दावेदार मैदान में उतर गए। मेयर के दावेदारों में भाजपा और कांग्रेस में भी ज्यादा टिकट की दौड़ में हैं। भाजपा में जहां सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर व कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के खेमे से ही टिकट मिलना तय है।
कांग्रेस में यह हो सकते हैं टिकट के दावेदार
- निवर्तमान मेयर रेणु डाबला
- निवर्तमान पार्षद गुलशन इशपुनियानी
- निवर्तमान पार्षद सूरजमल रोज
- राजेश प्रधान, बलियाना
- बिजेंद्र ¨सह हुड्डा
- गुलशन ईशपुनियानी, शौरी क्लॉथ मार्केट प्रधान भाजपा में यह हो सकते हैं टिकट के दावेदार
- मनमोहन गोयल, वैश्य एजुकेशन सोसायटी के पूर्व प्रधान
- अजय कुमार बंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष
- राजकमल सहगल, उर्फ राजू सहगल
- लवलीन टुटेजा, अध्यक्ष, डा. मंगलसेन स्मृति न्यास
- निवर्तमान पार्षद, अशोक खुराना
- रमेश कुमार बोहर
यह भी उतर सकते हैं चुनाव मैदान में
- उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश जैन
- समाजसेवी एवं व्यापारी हेमंत बख्शी
- उद्योगपति एवं समाजसेवी करण विग
- समाजसेवी मोहित धनवंतरी इनेलो और आप भी तलाश रही प्रत्याशी
कांग्रेस और भाजपा के बाद इंडियन नेशनल लोकदल और आम आदमी पार्टी भी नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर प्रत्याशी की तलाश कर रहे हैं। लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल में पारिवारिक विवाद के चलते प्रत्याशी अभी तटस्थ की भूमिका में हैं। उधर, आम आदमी ने भी शहर में मजबूत प्रत्याशी की खोजबीन शुरू कर दी है। कांग्रेस-भाजपा की टिकट नहीं मिलने के कारण कई प्रत्याशी इनेलो और आम आदमी पार्टी की के झंडे पर चुनाव लड़ सकते हैं।