पर्यावरण संरक्षण के लिए वितरित किए कपड़े के थैले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। वीरवार को भाजपा नेताओं ने मोदी को हां पॉलीथिन को ना कार्यक्रम के तहत लोगों को कपड़े से बने थैले वितरित किए।
जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। वीरवार को भाजपा नेताओं ने मोदी को हां, पॉलीथिन को ना कार्यक्रम के तहत लोगों को कपड़े से बने थैले वितरित किए। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल व जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने घर-घर जाकर थैले वितरित किए और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जिसकी माता ने झूठे बर्तन मांजे, उनके पिता ने चाय बेची और आज वह शख्स देशवासियों के प्रेम और उनके सहयोग से अपनी दूर²ष्टि, मेहनत तथा सेवा भाव के बल पर हिदुस्तान को पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलाने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है।
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस पर रोहतक जिला व शहर में लोग मिठाई खिलाकर, काढ़ा पिलाकर और हवन करके उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अन्य स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने कपड़े से बने थैले वितरित करते हुए प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थैले वितरित किए।
रोहतक में मेयर मनमोहन गोयल, कलानौर में रामअवतार वाल्मीकि, महम शहर में शमशेर खरकड़ा, सांपला में सतीश नांदल ने नेतृत्व में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, नगर निगम पार्षद राजू सहगल, अमित जैन, अशोक खुराना, जिला उपाध्यक्ष देवराज सांपला, डा. दिनेश घिलौड़, एडवोकेट रणबीर ढाका, किसान नेता उदयभान मलिक, एडवोकेट चेतना अरोड़ा, आशा शर्मा, अभिनंदन शर्मा, जय भगवान जांगड़ा, राजीव भाकर, अशोक सहगल, नवीन उप्पल आदि मौजूद रहे।