Move to Jagran APP

रोहतक लोकसभा जीतने के बाद भाजपा लगाने लगी किलोई में सेंध

ओपी वशिष्ठ रोहतक रोहतक लोकसभा जीतने के बाद भाजपा ने अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 12:27 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 06:35 AM (IST)
रोहतक लोकसभा जीतने के बाद भाजपा लगाने लगी किलोई में सेंध
रोहतक लोकसभा जीतने के बाद भाजपा लगाने लगी किलोई में सेंध

ओपी वशिष्ठ, रोहतक

loksabha election banner

रोहतक लोकसभा जीतने के बाद भाजपा ने अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी-सांपला-किलोई को जीतने का लक्ष्य रख दिया है। यही कारण है कि विपक्षी दलों में किलोई विधानसभा क्षेत्र से बड़े राजनीतिक चेहरों को तोड़कर भाजपा में शामिल करने की मुहिम शुरू कर दी है। इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कर लिया है। कांग्रेस पार्टी के भी कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। अब देखना होगा कि भाजपा इस मुहिम में किलोई विधानसभा क्षेत्र में कितनी सेंध लगा पाती है।

नगर निगम चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में अपार सफलता के बाद भाजपा ने अब अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले क्षेत्र पर फोकस कर दिया है। इसमें सबसे ज्यादा टारगेट पर गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र पर है, जहां से भूपेंद्र सिंह हुड्डा वर्तमान में विधायक हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर की अगवाई में इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं किलोई विधानसभा से चुनाव लड़ चुके डा. प्रेम सिंह हुड्डा, समाजसेवी चौधरी देवी सिंह के पौत्र एडवोकेट चंचल नांदल सहित करीब एक दर्जन लोगों ने भाजपा में आस्था प्रकट की। जजपा के जिला अध्यक्ष भी शीघ्र भाजपा में होंगे शामिल

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली, उनके बेटे बलराम मकड़ौली सहित कई बड़े नेता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात कर चुके हैं। जजपा से शुक्रवार को इस्तीफा भी दे दिया है। बताया जाता है कि दो-तीन दिन में चंडीगढ़ या रोहतक में 28 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इनको भाजपा में शामिल करने का पूरा श्रेय सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर को जाता है। किलोई से टिकट के दावेदार इनेलो नेता से भी संपर्क

गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के बड़े नेता से भी भाजपा पदाधिकारी संपर्क में हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि उनकी मुलाकात भी हो गई है। लेकिन उन्होंने किलोई से टिकट मांगी है। भाजपा नेता भी उनको टिकट देने में सहमत है। किलोई से कांग्रेस के भी एक बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनके कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में जाने की अफवाह उड़ी थी। उक्त कांग्रेस नेता ने खुद भी नाराजगी की पुष्टि करते हुए कयासों को मजबूती देने का काम किया था। लेकिन बाद में किसी कारण से यह मामला आगे नहीं बढ़ पाया। पहले से ही भाजपा में यह नेता हैं शामिल

- धर्मबीर सिंह हुड्डा, 2014 में भाजपा के प्रत्याशी भी रहें

- रामकरण हुड्डा, जो टिकट की लगातार दावेदारी कर रहे हैं

- विनोद हुड्डा, पूर्व जिला परिषद चेयरपर्सन के पति

- एडवोकेट आजाद सिंह अत्री, गौड़ संस्थाओं के पूर्व प्रधान

- सुधीर ओहल्याण, नगरपालिका सांपला के चेयरमैन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.