Move to Jagran APP

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आज रोहतक में ग्रहण करेंगे पदभार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ वीरवार को प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा कई केंद्रीय राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 09:55 AM (IST)
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आज रोहतक में ग्रहण करेंगे पदभार
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आज रोहतक में ग्रहण करेंगे पदभार

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ वीरवार सुबह प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के मंत्री व विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन के भी पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी कार्यालय के बाहर डा. मंगलसेन की प्रतिमा के सामने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कोविड- 19 के खतरे को देखते हुए मंच के बजाय कार्यालय की बालकनी से नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ के पदभार ग्रहण करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मंच की व्यवस्था नहीं करवाई गई है। प्रदेशाध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका संबोधित कार्यालय की बालकनी से ही होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के लिए अलग से जगह निर्धारित है। प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए अलग- अलग जगह पर बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते शारीरिक दूरी व अन्य नियमों की पालना की जाएगी। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से सीधे रोहतक आएंगे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह साढ़े दस बजे चंडीगढ़ से हेलीकाप्टर से सीधे रोहतक आएंगे। उनके पहुंचने का कार्यक्रम साढ़े 11 बजे का है। हेलीकॉप्टर बाबा मस्तनाथ मठ में बने हेलीपेड पर आएगा। यहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों की बैठक लेंगे। जिसमें विकास कार्यों और कोरेाना संक्रमण को लेकर फीडबैक ले सकते हैं। इसके बाद भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जाएंगे। शाम चार बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.