Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की ज्यादातर राज्यों में सरकार : ग्रोवर

पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा दो सीटों से 303 सीटों पर पहुंच गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:58 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:58 AM (IST)
कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की ज्यादातर राज्यों में सरकार : ग्रोवर
कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की ज्यादातर राज्यों में सरकार : ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा दो सीटों से 303 सीटों पर पहुंच गई। भाजपा की देश के ज्यादातर राज्यों में सरकार है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है। वे शनिवार को महाराजा अग्रसेन मंडल के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रमुख उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना और समाज के अंतिम और वंचित व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करना है, जो केवल कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। भाजपा देश हित के लिए अपने उद्देश्य को पूरा किया है, जिनमें धारा 370 को हटाकर और जम्मू कश्मीर को भारत का हिस्सा बना कर एक कानून एक ध्वज और एक विधान को पक्का किया। पूरे देश में जीएसटी को लागू करके एक देश एक कर को लागू कर के व्यापारियों के हित में कार्य किया। राम मंदिर का तोहफा जनता को दिया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा ने अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के जुड़े हुए सभी अनुभव को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कलानौर से पूर्व विधायक सरिता नारायण ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राजबाला चहल ,नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल , जिला अध्यक्ष अजय बंसल, नगर निगम के डिप्टी मेयर अनिल ,पूर्व नगर निगम पार्षद जयकिशन राजोतिया ,सूरजमल किलोई ,देवेंद्र नारा, दीपू नागपाल, महामंत्री सतीश आहूजा ,महामंत्री राजेश भालोठ ,सचिव पंकज छाबड़ा, महाराजा अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा ,पूर्व अध्यक्ष सतीश रोहिल्ला, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, सत्यवान गुलिया, महामंत्री तिलक राज खेड़ा, विनोद यादव,अनीता शर्मा, मंजू जांगड़ा, रामवीर ,अमित बंसल, नीरज कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.