Move to Jagran APP

किसान संगठनों के भारत बंद को मिला समर्थन : बल्लू प्रधान

किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आठ दिसंबर के भारत बंद को लेकर कई संगठनों ने किसानों को समर्थन देने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 07:21 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 07:21 AM (IST)
किसान संगठनों के भारत बंद को मिला समर्थन : बल्लू प्रधान

जागरण संवाददाता, रोहतक : किसान संगठनों के संयुक्त आह्वान पर आठ दिसंबर के भारत बंद को लेकर कई संगठनों ने किसानों को समर्थन देने का एलान किया है। यह दावा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल उर्फ बल्लू प्रधान ने रविवार को किया। एक निजी होटल में व्यापारियों के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा से भी उनकी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने भी आठ दिसंबर को भारत बंद में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली हैं। साथ ही रोहतक व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमंत बक्शी व अन्य व्यापारी नेताओं ने भी किसानों का साथ देने के लिए एक मीटिग की, जिसमें निर्णय लिया गया कि किसान संगठनों के साथ मिलकर आठ दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा।

loksabha election banner

भाकियू नेता बल्लू प्रधान ने कहा कि जब तक सरकार इन तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं करती है तब तक संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा।

किसानों पर थोपे जा रहे काले कानून

रोहतक : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआइकेकेएमएस) ने किसानों की ओर से आठ दिसंबर को किए जाने वाले भारत बंद का समर्थन किया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह मातनहेल ने कहा कि यह सिर्फ किसान का ही संघर्ष नहीं है बल्कि देश के तामा शोषित व पीड़ित जनता का संघर्ष है। किसानों पर काले कानून थोपे जा रहे हैं। मजदूरों पर चार श्रम कोड बिल थोपे गए हैं। शिक्षा को खरीद-बेच की वस्तु बनाकर महंगा किया जा रहा है। सरकार के तानशाही रवैये के खिलाफ सभी का एकजुट होने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.