यशपाल का साथ छोड़ा, अब किसान आंदोलन करेंगे मजबूत : बल्हारा
जागरण संवाददाता रोहतक जाट आरक्षण संघर्ष समिति से जुड़े रोहतक निवासी अधिवक्ता अशोक ब
जागरण संवाददाता, रोहतक :
जाट आरक्षण संघर्ष समिति से जुड़े रोहतक निवासी अधिवक्ता अशोक बल्हारा सहित अनेक पदाधिकारियों ने जाट नेता यशपाल मलिक का साथ छोड़ छोड़ने के बाद किसान आंदोलन को मजबूती देने पर जोर लगाया है। बल्हारा ने सोमवार को दोपहर बाद रोहतक के एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को रोहतक में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यह किसान महापंचायत मकडौली टोल प्लाजा पर बुलाई जाएगी। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के रद न होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर हुड्डा खाप के प्रधान ओम प्रकाश हुड्डा, जयवीर कुंडू, कृष्ण लाल हुड्डा, उमेद प्रधान रिठाल, हंसराज, धीर, वेदपाल, देवेंद्र, विक्रम, ओमप्रकाश, राजकली आदि मौजूद रहे। बल्हारा ने बताया कि अनेक साथियों सहित उन्होंने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदों से इस्तीफा दे दिया है। समिति से जुड़े अशोक बल्हारा ने कहा कि पिछली दो अक्टूबर को यशपाल मलिक ने नांगलोई धर्मशाला में जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक बुलाकर जाट आरक्षण आंदोलन चलाने का प्रस्ताव किया। बल्हारा के मुताबिक इस प्रस्ताव को अधिकतर सदस्यों ने अस्वीकार कर दिया। बल्हारा ने यशपाल मलिक पर सरकार के साथ मिलिभगत का आरोप भी लगाया और कहा कि आज पूरा समाज सरकार की चालों को समझ गया है। उन्होंने मलिक सहित अन्य नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग सरकार के षडयंत्र में शामिल होकर किसान आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। समाज उनको कभी माफ नहीं करेगा। सभी नेताओं ने किसान आंदोलन को लेकर मजबूती दिखाने पर जोर लगाया है।