एडवोकेट बलवान सुहाग को दोबारा से मिली जजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
ताऊ देवीलाल के समय से इनेलो से जुड़े एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग को जननायक जनता पार्टी ने दोबारा से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : ताऊ देवीलाल के समय से इनेलो से जुड़े एडवोकेट बलवान सिंह सुहाग को जननायक जनता पार्टी ने दोबारा से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इनेलो से अलग होने के बाद वे जजपा से जुड़ गए थे। उन्होंने जिला अध्यक्ष बनाने पर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा।
इन पदों पर रह चुके हैं
- एमडीयू छात्र संघ के पहले प्रधान बनें
- रोहतक बार एसोसिएशन के दो बार प्रधान रहें
- हरको बैंक के चेयरमैन बने
- रोहतक, झज्जर, रोहतक के इनेलो से दस साल जिला प्रधान रहे
- 2004 में रोहतक लोकसभा का चुनाव लड़ा