Move to Jagran APP

शादी से पहले ही दहेज मांगने का आरोप, मामला दर्ज

घरौंठी गांव निवासी एक व्यक्ति ने वर पक्ष के खिलाफ शादी से पहले ही दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भिवानी के बजीणा गांव निवासी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाखनमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में घरौंठी गांव निवासी विनोद ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता बजीणा गांव निवासी रवि के साथ हुआ था। रिश्ता पक्का करने के दौरान उन्होंने एक लाख रुपये खर्च किए थे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 12:14 AM (IST)
शादी से पहले ही दहेज मांगने का आरोप, मामला दर्ज
शादी से पहले ही दहेज मांगने का आरोप, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, रोहतक : घरौंठी गांव निवासी एक व्यक्ति ने वर पक्ष के खिलाफ शादी से पहले ही दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भिवानी के बजीणा गांव निवासी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाखनमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में घरौंठी गांव निवासी विनोद ने बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता बजीणा गांव निवासी रवि के साथ हुआ था। रिश्ता पक्का करने के दौरान उन्होंने एक लाख रुपये खर्च किए थे। उसके बाद वर पक्ष के कहने पर रोहतक के एक होटल में सगाई कार्यक्रम किया व वहां पर करीब तीन लाख रुपये खर्च किया। वर पक्ष ने पहले स्विफ्ट कार व बाद में टाटा हैरियर की डिमांड की। उसके बाद दामादों के लिए दस अंगूठी व दस लाख रुपये की मांग कर डाली। उसके बाद आरोपित पक्ष नहीं माना व रिश्ता तोड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ दहेज मांगने का मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

वर पक्ष बोला: नशे में करते थे फोन, इसलिए टूटा रिश्ता

मामले को लेकर वर रवि से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शादी से पहले पंडित ने एक पूजा की रस्म बताई थी। लड़की पक्ष ने मना कर दिया व नशे की हालत में उसे व उसके पिता को उल्टा-सीधा बोल दिया। जिसकी वजह से रिश्ता टूट गया। लड़की पक्ष उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम कर रहा है। :दुल्हन गोलीकांड: दोनों आरोपितों से एक-एक हथियार बरामद

जागरण संवाददाता, रोहतक : दुल्हन गोलीकांड में पुलिस ने रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपितों से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं। वहीं रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपित साहिल व अजय उर्फ आलू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि रिमांड के दौरान मुख्य आरोपित साहिल व अजय से उन्होंने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों से एक-एक हथियार बरामद हुए हैं। वहीं वारदात को लेकर मुख्य आरोपित साहिल से पूछताछ हुई। पुलिस ने कोर्ट में पेश किए जाने से पहले वारदात के दौरान हुई हर चीज व तथ्यों का मिलान किया। जिसे बाद आरोपित साहिल व अजय उर्फ आलू को कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

-दुल्हन गुरुग्राम के अस्पताल रेफर

पीजीआइ के ट्रामा सेंटर आइसीयू में भर्ती दुल्हन तनिष्का को स्वजन बुधवार को दोपहर बाद गुरुग्राम के निजी अस्पाल ले गए। हालांकि दोपहर तक तनिष्का की की हालत स्थिर बनी हुई है। दुल्हन की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया गया था। पीजीआइ प्रशासन ने भी आइसीयू के बाहर अपने गार्ड की संख्या बढ़ाई थी। पिछले दो दिन से तनिष्का को गुरुग्राम के निजी अस्पताल शिफ्ट करने पर बात चल रही थी। आखिरकार बुधवार को दोपहर बाद उसे गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.