कोरोना के रिकॉर्ड 525 नए केस, नौ संक्रमितों ने दम तोड़ा
कोविड-19 संकट गहराता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार नए केस की संख्या ज्यादा रह रही है। मृत्यु का सिलसिला भी नहीं टूट रहा है। रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 525 नए केस मिले। संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 17571 पहुंच गया है। नौ और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की कुल संख्या 230 हो गई है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : कोविड-19 संकट गहराता जा रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार नए केस की संख्या ज्यादा रह रही है। मृत्यु का सिलसिला भी नहीं टूट रहा है। रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 525 नए केस मिले। संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 17571 पहुंच गया है। नौ और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की कुल संख्या 230 हो गई है। दूसरी ओर 316 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी तक संक्रमितों में 15884 ने कोरोना को मात दी है। रिकवरी रेट घटकर 90.39 फीसद हो गया है। पॉजिटिविटी रेट 4.77 फीसद बना हुआ है। पीजीआइ में 18 प्लस कैटेगरी में 75 ने लगवाई वैक्सीन जिले में रविवार को 402 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 18 प्लस कैटेगरी में पीजीआइएमएस में वैक्सीनेशन शुरू हो गया। यहां सेशन साइट के नोडल अधिकारी व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. आरबी जैन ने बताया कि रविवार को 70 लाभार्थियों ने वैक्सीन की डोज ली। यहां 100 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके अलावा 45 से ज्यादा उम्र वर्ग के 139 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरी ओर पूरे जिले में 380 ने पहली और 22 ने दूसरी डोज लगवाई। सिविल सर्जन डा. अनिल बिरला ने बताया की जिले में 18 प्लस कैटेगरी में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर लाभार्थी वैक्सीन लगवा सकते हैं। संक्रमण से इनकी हुई मौत - प्रीत विहार निवासी 75 वर्षीय महिला - सांपला निवासी 50 वर्षीय श्रमिक - हरिनगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष - सेक्टर-1 निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग - रोहतक निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग - शुगर मिल कालोनी निवासी 40 वर्षीय महिला - आजादगढ़ निवासी 44 वर्षीय पुरुष - आर्य नगर में 58 वर्षीय पुरुष - रोहतक में 59 वर्षीय गृहिणी पीजीआइ में रविवार को 12 संक्रमितों की मौत पीजीआइएमएस में उपचाराधीन 12 कोरोना संक्रमितों की मौत रविवार को हो गई। इनमें छह रोहतक से और आठ अन्य जिलों से संबंधित हैं। गिरावड़ निवासी 57 वर्षी पुरुष, सलारा मुहल्ला निवासी 50 वर्षीय महिला, एकता कालोनी निवासी 27 वर्षीय युवक, घिलोड़ कला निवासी 38 वर्षीय गृहिणी, कमला नगर निवासी 63 वर्षीय पुरुष रोहतक से संबंधित रहे। पीजीआइ में अभी तक 273 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। कोविड से मरने वालों में यह रहे अन्य जिलों से - गुरुग्राम के फरूनगर निवासी 83 वर्षीय महिला - जींद के सिवाह निवासी 45 वर्षीय पुरुष - चरखी दादरी निवासी 22 वर्षीय गृहिणी - सोनीपत निवासी 60 वर्षीय पुरुष - बहादुरगढ़ निवासी 50 वर्षीय महिला - हिसार के सातरोड कलां निवासी 64 वर्षीय - गोहाना निवासी 50 वर्षीय पुरुष