निधि संग्रह अभियान के लिए रोहतक के लिए गठित होंगी 500 टोलियां, 31 से ही शुरू होगा अभियान
भगवान श्रीराम जन-जन के हैं उनके जन्म स्थान पर निर्मित होने वाले मंदिर में का समर्पण आवश्यक है।
जागरण संवाददाता, रोहतक: भगवान श्रीराम जन-जन के हैं, उनके जन्म स्थान पर निर्मित होने वाले मंदिर में का समर्पण आवश्यक है। इसके लिए रामभक्त देश के 12 करोड़ परिवारों से प्रत्यक्ष संपर्क कर निधि समर्पण के लिए आग्रह करेंगे। विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा. सुरेंद्र जैन ने शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर रोहतक में आयोजित जिले के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में यह बातें कहीं।
डा. जैन ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से राम राज्य के स्थापना का कार्य है। अत: इसे पूरी प्रमाणिकता के साथ सभी परिवारों से संपर्क करना है ताकि कोई यह नहीं कह सके कि हमारे परिवार में कोई नहीं आया। शिक्षा भारती विद्यालय में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान की जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक में निश्चित किया गया कि जिले में सभी हिदू परिवारों से संपर्क कर निधि समर्पण हेतु आग्रह किया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग 500 टोलियों का गठन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी परिवारों में संपर्क होगा, इसमें 2000 कार्यकर्ता पूर्ण समय देकर इस कार्य को संपन्न करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह सुभाष आहूजा ने कहा कि हरियाणा में यह अभियान 31 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा, इसमें प्रांत के सभी हिदू परिवारों से संपर्क किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद महाराज जनसेवा संस्थान रोहतक, स्वामी अमरदास के रोपड़ पंजाब का भी आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को मिला। स्वामी परमानंद महाराज ने अपने निजी कोष से 251000 रुपये की राशि समर्पण की घोषणा की। साथ ही ईश्वर, नवीन गोयल अलग-अलग 151000 रुपये की राशि की का दान करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला संघचालक देवेंद्र गोयल, जिला अभियान प्रमुख राजीव, जिला कार्यवाह मनजीत, विहिप जिला मंत्री यज्ञदत्त, समरसता प्रमुख अमित धर्माचार्य प्रमुख तिलक, कार्यालय प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, प्रचार प्रमुख ईश्वर सहित लगभग 400 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वयं से इस कार्य के लिए पूर्ण समय देकर इस कार्य को संपन्न करने का संकल्प लिया।